अलीगढ़ का आलू बना अंतरराष्ट्रीय ब्रांड,खाड़ी देशों में बढ़ती मांग

0
अलीगढ़ का आलू बना अंतरराष्ट्रीय ब्रांड,खाड़ी देशों में बढ़ती मांग


Last Updated:

Aligarh News in Hindi: अलीगढ़ का आलू अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय हो रहा है, खासकर दुबई और खाड़ी देशों में. वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2 लाख टन आलू निर्यात हुआ, जिसमें अलीगढ़ का बड़ा योगदान है.

X


title=अलीगढ़ का आलू बना अंतरराष्ट्रीय ब्रांड,खाड़ी देशों में बढ़ती मांग
/>

अलीगढ़ का आलू बना अंतरराष्ट्रीय ब्रांड,खाड़ी देशों में बढ़ती मांग

हाइलाइट्स

  • अलीगढ़ का आलू खाड़ी देशों में लोकप्रिय हो रहा है.
  • वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2 लाख टन आलू निर्यात हुआ.
  • अलीगढ़ में ‘चिप्सोना’ किस्म का आलू सबसे ज्यादा उगाया जाता है.

अलीगढ़: अब अलीगढ़ का आलू सिर्फ स्थानीय मंडियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसकी मांग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ रही है. खासकर दुबई और अन्य खाड़ी देशों में अलीगढ़ के आलू की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ रही है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत से खाड़ी देशों को कुल 2 लाख टन आलू निर्यात किया गया, जो पिछले वर्ष के 1.5 लाख टन से लगभग 50 हजार टन अधिक है. इस निर्यात वृद्धि में अलीगढ़ की उपजाऊ मिट्टी और अनुकूल जलवायु ने अहम भूमिका निभाई है.

अलीगढ़ जिले में कुल 24,987 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खेती होती है, जिसमें वर्ष 2023-24 में 11 लाख टन आलू का उत्पादन हुआ. इनमें से लगभग 4.4 लाख टन आलू विदेशों को निर्यात किए गए हैं.

चिप्सोना किस्म की खासियत
अलीगढ़ में ‘चिप्सोना’ किस्म का आलू सबसे ज्यादा उगाया जाता है, जो चिप्स और प्रोसेस्ड फूड इंडस्ट्री के लिए बहुत उपयुक्त माना जाता है. अलीगढ़ की मिट्टी और जलवायु की वजह से आलू की गुणवत्ता सर्वोत्तम होती है, जो निर्यात में इसकी मांग को और बढ़ाती है.

देश में कुल आलू उत्पादन का आंकड़ा 59.57 मिलियन टन तक पहुंच गया है, जिसमें सालाना 4.4% की वृद्धि देखी गई है. भारत से नेपाल, अमेरिका, जापान, यूएई और वियतनाम जैसे देशों को 3.57 मिलियन किलोग्राम आलू निर्यात किया गया, जिससे भारत को लगभग 4.89 बिलियन डॉलर की विदेशी मुद्रा प्राप्त हुई है.

अलीगढ़ के कृषि विशेषज्ञों की राय
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के कृषि सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर ताहिर मोहम्मद चौहान ने बताया कि वे लंबे समय से आलू की खेती और उसकी गुणवत्ता पर काम कर रहे हैं. उनका यह शोध एएमयू के एग्रीकल्चर विभाग के अध्यक्ष इकबाल अहमद और डीन इकराम अहमद के मार्गदर्शन में हो रहा है.

अलीगढ़ में कुल 11 किस्मों के आलू की खेती होती है, जिनमें ‘कुफरी’ श्रेणी की प्रमुख किस्में शामिल हैं. यह विविधता और गुणवत्ता अलीगढ़ को आलू उत्पादन के एक बड़े केंद्र के रूप में स्थापित कर रही है. हालांकि अलीगढ़ प्रदेश में आलू उत्पादन के मामले में छठे स्थान पर है, लेकिन निर्यात के क्षेत्र में इसकी भूमिका लगातार मजबूत हो रही है और भविष्य में इसके बेहतर अवसर दिख रहे हैं.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

अलीगढ़ का आलू बना अंतरराष्ट्रीय ब्रांड,खाड़ी देशों में बढ़ती मांग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *