अलीगढ़ में शाही शादी की धूम, जानें कौन हैं VVIP दूल्हा-दुल्हन, जिन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे अखिलेश यादव

0
अलीगढ़ में शाही शादी की धूम, जानें कौन हैं VVIP दूल्हा-दुल्हन, जिन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे अखिलेश यादव


Last Updated:

अलीगढ़ में एक शानदार शादी हो रही है, जिसमें डिफेंस सेक्टर के समीर खान और राजनीतिक परिवार की नाशी खान का विवाह हो रहा है. अखिलेश यादव ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया.

X

दूल्हा-दुल्हन नानी के साथ

हाइलाइट्स

  • अखिलेश यादव ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया.
  • दूल्हा समीर खान डिफेंस सेक्टर में सीनियर पोस्ट पर हैं.
  • शादी अलीगढ़ के गोल्डन स्टोन रिज़ॉर्ट में हो रही है.

अलीगढ़: शहर में इन दिनों एक शानदार शादी की धूम है, जहां दो बड़े और प्रतिष्ठित परिवार एक हो रहे हैं. दूल्हा डिफेंस सेक्टर से जुड़े हैं, जबकि दुल्हन एक राजनीतिक परिवार की होनहार बेटी हैं. इस खास मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे. उनकी मौजूदगी से शादी और भी खास बन गई.

कौन हैं दूल्हा-दुल्हन?
दुल्हन का नाम नाशी खान है, जो सहावर इलाके से समाजवादी पार्टी की चेयरमैन हैं. उनकी मां जीनत खान, कासगंज के पटियाली से विधायक रह चुकी हैं. वहीं दूल्हा समीर खान, डिफेंस सेक्टर में हैं और एक सीनियर पोस्ट (IAS कैडर) पर कार्यरत हैं. समीर मूल रूप से इलाहाबाद से हैं, लेकिन उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से की है.

पढ़ाई और प्रोफेशन
दुल्हन नाशी खान ने दसवीं एटा के एक कॉन्वेंट स्कूल से की, फिर अलीगढ़ से 11वीं-12वीं की पढ़ाई की और उसके बाद लॉ (वकालत) की पढ़ाई पूरी की. राजनीति में सक्रिय रहते हुए भी उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी और लॉ की डिग्री पूरी की. पेशे से वह वकील हैं.

अरेंज मैरेज, घर वालों की पसंद
नाशी की कज़िन बहन अनुशा खान ने बताया कि यह पूरी तरह से अरेंज मैरेज है. रिश्ता घर के बड़ों ने तय किया था और दूल्हा-दुल्हन की मुलाकात भी उनके रज़ामंदी से हुई. उनका कहना है कि दोनों अलग-अलग प्रोफेशन से आते हैं, लेकिन ऊपर वाले ने बहुत सुंदर जोड़ी बनाई है.

शादी का भव्य आयोजन
यह शादी अलीगढ़ के गोल्डन स्टोन रिज़ॉर्ट में हो रही है. रिज़ॉर्ट को खास तरीके से सजाया गया है और माहौल बेहद खुशनुमा है. कई बड़े नेता और वीआईपी मेहमान शादी में शामिल हो रहे हैं. अनुशा खान ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन दोनों इस नए रिश्ते को लेकर बहुत उत्साहित हैं. उन्होंने नवविवाहित जोड़े को ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके सुखी जीवन की कामना की.

homeuttar-pradesh

जानें कौन हैं VVIP दूल्हा-दुल्हन, जिन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे अखिलेश यादव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *