अस्‍पताल ने नहीं द‍िया स्‍ट्रेचर तो गोद में मां का शव लेकर चल पड़ा शख्‍स

0
अस्‍पताल ने नहीं द‍िया स्‍ट्रेचर तो गोद में मां का शव लेकर चल पड़ा शख्‍स


Last Updated:

Hathras Latest News: यूपी के हाथरस से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां अस्पताल में एक युवक के मां की मौत हो गई. जिसके बाद अस्पताल से मां के शव को ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं दिया गया.

Zoom

मृतक मां को गोद में लिए युवक.

हाथरस: यूपी के हाथरस जिले में आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर बाइक सवार मां बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस हादसे में मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां वृद्ध महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया और उनकी मौत हो गई. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग कर्मियों की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है. जहां बेटा अपनी मां के मृत शव को अपनी गोदी में उठाकर शव वाहन की तलाश करता रहा, लेकिन किसी भी स्वास्थ्य कर्मी ने महिला के शव को स्ट्रेचर तक नहीं दिया. आखिर में परिजन वृद्धा महिला के शव को ई रिक्शा में रखकर अपने घर ले गए.

मिली जानकारी के मुताबिक थाना चंदपा क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर कल देर शाम एक बाइक सवार मां बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस हादसे में करीब 80 वर्षीय वृद्ध महिला कनक प्यारी पत्नी मोहन लाल और उसका बेटा महेंद्र निवासी नंद नगरिया कोतवाली सदर गंभीर घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां आज दोपहर उपचार के दौरान वृद्ध महिला की मौत हो गई. परिजनों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया.

वहीं महिला का बेटा अपनी मां के शव को गोदी में उठाकर जिला अस्पताल परिसर में खड़ा हो कर शव वाहन का इंतजार करता रहा. लेकिन किसी भी स्वास्थ्य कर्मी ने वृद्धा महिला के शव के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया. मजबूरन वृद्धा के शव को परिजन ई-रिक्शा में लाद कर घर ले गए.

वहीं मृतक के बेटे महेंद्र ने बताया कि कल शनिवार शाम को करीब 8 बजे वह दवा लेकर अपनी मां के साथ घर जा रहे थे, तभी थाना चंदपा के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिसमें वह और उनकी मां घायल हो गए. रात को ही जिला अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया गया था. लेकिन आज रविवार को मेरी मां की मृत्यु हो गई है. रात को पता नहीं चल किस वाहन ने उन्हें टक्कर मारी थी.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *