आंधी-तूफान का जारी रहेगा तांडव, UP में कब से मिलेगी राहत, जानें मानसून का अपडेट

0
आंधी-तूफान का जारी रहेगा तांडव, UP में कब से मिलेगी राहत, जानें मानसून का अपडेट


UP Weather: देश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बारिश और तूफान को लेकर नया अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 1 जून को यूपी, दिल्ली और समेत 19 राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी कर दी गई है. इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की संभावना है. उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में चक्रवाती परिसंचरण बनता नजर आ रहा है। इसके अलावा पूर्वी मध्य और दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निचले से ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है. बता दें कि मौसम के रुख बदलने से लोगों को भले ही गर्मी और तेज धूप से राहत मिली हो, लेकिन इस आंधी-तूफान के चलते कई जिलों में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है.

1 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट
मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फर नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हमीरपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, झांसी, अयोध्या, रामपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. वहीं, यानी 1 जून को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

आगरा, मथुरा, गाजियाबाद और नोएडा में बारिश को लेकर अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक 1 जून को सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी, संतरविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, खीरी, हरदोई, कन्नौज, औरेया, मैनपुरी, इटावा, औरेया, झांसी, ललितपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, ज्योतिबा फुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, महामायानगर, एटा, बदायूं, शाहजहांपुर, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, संभल, बदायूं और गाजियाबाद में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

देश में कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक देश में एक बार फिर से आंधी और बारिश का प्रहार होने वाला है. आईएमडी की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 1 जून को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 19 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी है. बारिश के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. लोगों को इस दौरान बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है. किसानों और मछुआरे बेवजह नदी किनारे न जाएं. भीषण आंधी में उत्तर भारत के कई राज्यों के जिलों में पेड़-पौधे उखड़ सकते हैं. पहाड़ी राज्यों में जाने वाले लोग मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *