आंधी बनी काल, ई-रिक्शा पर गिरा नीम का पेड़, 5 लोगों की हुई मौत

0
आंधी बनी काल, ई-रिक्शा पर गिरा नीम का पेड़, 5 लोगों की हुई मौत


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आंधी-पानी के कारण भीषण हादसा हो गया. विशाल पेड़ ई-रिक्शा पर गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे में महिला और बच्चा घायल हैं. मरने वालों में तीन फिरोजाबाद और दो लोग एटा के रहने वाले हैं.

Zoom

फिरोजाबाद जिले में आंधी के कारण नीम का पेड़ ई-रिक्शा पर गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई.

फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बीते सोमवार को आंधी काल बनकर आई. इस दौरान सड़क पर ई-रिक्शा के आंधी के चलते नीम का पेड़ गिर गिया. इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. थाना फरिहा क्षेत्र के चिडराई गांव के पास यह हादसा हुआ है. हादसे में 1 महिला और 1 बच्चा घायल हो गया है. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान किया. डीएम ने कहा कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी. मृतकों की पहचान फरिहा, हरेश पुत्र साठी, नगला फतेह थाना फरिहा, विष्णु पुत्र रामप्रकाश निवासी गांव ईखु थाना फरिहा, गजेंद्र पुत्र ऐदल निवासी गांव बटोलर थाना फरिहा, अमन पुत्र दिनेश गांव नगला मन्दा सकरौली थाना एटा और गंगा सिंह पुत्र बेचाराम गांव आनन्दपुर अवागढ़, एटा के रूप में हुई है.

ई-रिक्शा पर 8 लोग थे सवार
घायलों को अवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. ग्रामीणों ने कटर से पेड़ काटकर लोगों को ई-रिक्शा से निकाला. दरअसल, चिढ़रई के पास तेज आंधी व बरसात के दौरान शाम करीब साढ़े छह बजे एक बड़ा नीम का पेड़ जड़ सहित टूटकर ई-रिक्शा और एक बाइक पर गिर पड़ा. एक ई-रिक्शा पर 8 लोग सवार थे. पेड़ गिरते ही चीख-पुकार मच गई. ई-रिक्शा के अंदर ही सभी फंस गए. आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी और खुद ई-रिक्शा सवारों को निकालने में जुट गए. शाखाएं हटाने के लिए कटर भी ले आए. किसी तरह पेड़ काटकर सवारों को बाहर निकाला, तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी.

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजीव कुमार, एसओ एका संजुल पांडे ने एंबुलेंस से शवों को अस्पताल भिजवाया. भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम संतोष कुमार शर्मा व एसएसपी आदित्य लांग्हे ने भी मौके पर पहुंचे. डीएम ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है. पेड़ हाटने के लिए जेसीबी की भी मदद ली गई.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *