आगरा के व्यापारियों के लिए खुशखबरी, बिना झंझट अब विदेश सामान भेजना हुआ आसान!

0
आगरा के व्यापारियों के लिए खुशखबरी, बिना झंझट अब विदेश सामान भेजना हुआ आसान!


Last Updated:

आगरा के प्रधान डाकघर में अपग्रेड डाकघर निर्यात केंद्र का शुभारंभ हुआ, जिससे छोटे निर्यातकों को विदेशों में सामान भेजने की प्रक्रिया आसान और तेज हो गई है.

X

अपग्रेड पोस्ट निर्यात केंद्र का शुभारंभ करते अधिकारी

हाइलाइट्स

  • आगरा के डाकघर निर्यात केंद्र का अपग्रेड हुआ.
  • छोटे व्यापारी अब आसानी से विदेश भेज सकेंगे प्रोडक्ट.
  • नई व्यवस्था से कस्टम क्लीयरेंस भी डाकघर से होगी.

आगरा: आगरा के व्यापारियों और छोटे निर्यातकों के लिए राहत भरी खबर है. अब विदेशों में सामान भेजने की प्रक्रिया पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो गई है. आगरा के प्रधान डाकघर में अपग्रेड डाकघर निर्यात केंद्र का शुभारंभ किया गया. इस अपग्रेड सिस्टम के जरिए अब व्यापारी डाकघर से ही अपने प्रोडक्ट्स को विदेश भेज सकेंगे, वह भी तेज और सरल प्रक्रिया के साथ?
इस नई व्यवस्था के तहत डाकघर में एक अलग निर्यात काउंटर बनाया गया है. यहां सिंगल विंडो सिस्टम के जरिये ग्राहक ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपना पार्सल कम समय में विदेश भेज सकते हैं. खास बात यह है कि अब कस्टम क्लीयरेंस की सुविधा भी डाकघर से ही मिल जाएगी, जिससे पूरा प्रोसेस सुगम और तेज हो गया है पहले जहां निर्यातकों को अलग-अलग जगह भटकना पड़ता था, अब सारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी.

छोटे कारोबारियों को बड़ा फायदा
डायरेक्टर पोस्टल सर्विसेज शशि कुमार उत्तम ने बताया कि इस सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा छोटे उद्यमियों और निर्यातकों को होगा. खासतौर पर आगरा के जूता, चमड़ा, पेठा और हैंडीक्राफ्ट उद्योग से जुड़े व्यापारी अब आसानी से अपने उत्पाद सीधे विदेश भेज पाएंगे. इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सर्विस (ITPS) के जरिए 50 ग्राम तक के पैकेट का चार्ज ₹385 से ₹425 तक है, और हर अतिरिक्त 50 ग्राम पर ₹50 चार्ज किया जाएगा. यह सेवा फिलहाल 48 देशों में उपलब्ध है, जिससे व्यापारियों को बड़ा एक्सपोर्ट नेटवर्क मिलेगा.

ये मिलेगी सुविधाएं
नए सिस्टम में सुविधाओं की भरमार है. अब व्यापारी 200 से ज्यादा देशों में अपना माल भेज सकते हैं. थोक ग्राहकों के लिए फ्री पिकअप की सुविधा भी दी गई है. डिजिटल डाक निर्यात बिल, इलेक्ट्रॉनिक और पारदर्शी कस्टम क्लीयरेंस, बिना एजेंट शुल्क के काम करने की सुविधा और वॉल्यूम के आधार पर छूट जैसे कई फायदे दिए जा रहे हैं. इसके अलावा, डाकघर पैकेजिंग की सुविधा भी देगा, जिससे निर्यातकों को अपने पार्सल की पैकिंग की चिंता नहीं करनी होगी. कस्टम क्लीयरेंस में समय की भी बड़ी बचत होगी.

पांच साल तक रिकॉर्ड रहेगा सेफ
इसमें एक और बड़ी सुविधा यह है कि पोस्टल पोर्टल पर रजिस्टर्ड निर्यातकों के दस्तावेज – जैसे इनवॉइस, कंसाइनमेंट डिटेल्स और सर्टिफिकेट- पांच साल तक सुरक्षित रखे जाएंगे. इससे अगर भविष्य में कस्टम डिपार्टमेंट से जुड़ी कोई जांच होती है तो दस्तावेज आसानी से मिल सकेंगे. यानी छोटे कारोबारियों के लिए यह सुविधा कारोबार बढ़ाने का सुनहरा मौका बन सकती है.

homeuttar-pradesh

आगरा के व्यापारियों के लिए खुशखबरी, बिना झंझट अब विदेश सामान भेजना हुआ आसान!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *