आगरा से घर जा रहा था परिवार, ट्रक से हुई कार की टक्कर, 5 की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक
Last Updated:
Agra Latest News: आगरा से घर जा रहा था परिवार तभी रास्ते में ट्रक से भिड़त हो गई और कार में स्वार 5 की मौत हो गई और 1 के घायल होने की सूचना मिली है.
पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने जानकारी दी कि मैनपुरी निवासी छह लोग आगरा में एक रिश्तेदार के जन्मदिन समारोह में शामिल होकर छिबरामऊ (कन्नौज) लौट रहे थे. दोपहर करीब 12:40 बजे, नगला ताल के पास चालक का नियंत्रण कार से हट गया. कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर विपरीत दिशा में जाकर ट्रक से भिड़ गई.
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुःखद हादसे पर गहरा शोक जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि घायल को उचित इलाज उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं. साथ ही मुख्यमंत्री ने घायल आराध्या के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.