आगे-आगे सिर पर गमछा लपेटे सीएम योगी, साथ में डिप्टी CM, सड़क पर क्यों सरकार?

0
आगे-आगे सिर पर गमछा लपेटे सीएम योगी, साथ में डिप्टी CM, सड़क पर क्यों सरकार?


Last Updated:

मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कई महिला संगठनों के साथ-साथ बीजेपी के सहयोगी दलों ने जन आक्रोश पद यात्रा निकाली. यह पदयात्रा सीएम आवास से लेकर विधानसभा तक की थी. इस दौरान सीएम योगी सबसे आगे चल रहे थे.

Zoom

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पदयात्रा को किया संबोधित.

लखनऊः भारतीय राजनीति में कब-क्या हो जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता है. वैसे तो आमतौर पर विपक्ष सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरती है. लेकिन यूपी में इसके ठीक उलट देखने को मिला है. मंगलवार को बीजेपी और सहयोगी दलों के नेतृत्व में जनआक्रोश पदयात्रा निकाली गई है. यह पदयात्रा महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाली पार्टियों के खिलाफ निकाली गई है, यानी कि विपक्ष के खिलाफ. मंगलवार को जब यह पदयात्रा शुरू हुई तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे आगे नजर आए.

नकाब वालों के चक्कर में बिल का किया विरोध- पंकज चौधरी
सिर पर गमछा बांधे हुए सीएम योगी चल रहे थे. वहीं उनके बगल में दोनों डिप्टी सीएम यानी कि ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी नजर आए. इनके अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी शामिल हुए. यह पदयात्रा सीएम आवास से लेकर विधानसभा तक हुई. पदयात्रा खत्म होने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और सीएम योगी ने संबोधित किया. इस दौरान पंकज चौधरी ने कहा कि नकाब वालों के चक्कर में, 20 फीसदी के चक्कर में सपा और कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया.

सीएम योगी बोले- सपा और कांग्रेस का चेहरा अलोकतांत्रिक
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का चेहरा अलोकतांत्रिक है. इनका कृत्य महिला विरोधी है. इसलिए आज देशभर में आधी आबादी महिला विरोधी आचरण के खिलाफ विरोध कर रहा है. सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि देश में चार जातियां हैं, महिला, गरीब, युवा और किसान है. उनकी सारी नीतियां इन्हीं चार जातियों के लिए हैं.

इस आक्रोश को बूथ स्तर पर एक कैंपेन के तौर पर बढ़ाना होगा- सीएम योगी
सभी योजनाएं प्रधानमंत्री मोदी जी ने आधी आबादी को ,गरीब को नौजवान को और अन्नदाता किसानों को केंद्र में रख के बनाई है. लेकिन हर एक स्कीम का विरोध कांग्रेस ,,समाजवादी पार्टी ,इंडी गठबंधन करते हैं. इस आक्रोश मार्च का हिस्सा बनने पर आपको धन्यवाद देता हूं. इस आक्रोश को हर जिले,हर बूथ स्तर पर एक कैंपेन के रूप में आगे बढ़ना होगा. किसी को इस गर्मी में कोई समस्या न हो इसके बारे में इंतजाम किए जाएं.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *