आजमगढ़ में सपा के PDA अभियान के दौरान गंभीर मरीज की मदद को आगे आए दिनेश यादव
Last Updated:
UP Chunav: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने पीडीए जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है, सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर आजमगढ़ में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों और बूथों पर पहुंचकर लोगों से संवाद किया.
आजमगढ़ में सपा का पीडीए जनसम्पर्क अभियान
आजमगढ़. यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) जागरूकता अभियान को तेज कर दिया है. इसी के तहत आजमगढ़ के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया. समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों और बूथों पर पहुंचकर लोगों से संवाद किया और पार्टी की नीतियों और सामाजिक न्याय के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया.
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर बैठकों का आयोजन किया, युवाओं से संवाद स्थापित किया और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया. दिनेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि पीडीए की एकजुटता प्रदेश में सामाजिक और राजनीतिक बदलाव की मजबूत आधारशिला साबित होगी. जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं. लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल और रोजगार से जुड़े मुद्दे उठाए, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों तक बात पहुंचाने का भरोसा दिलाया गया. इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का आह्वान किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे. समाजवादी नेताओं ने कहा कि पीडीए जागरूकता अभियान आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा और विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और बूथ तक पहुंचकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाएगा.
गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चे की मदद
इस दौरान गंभीर बीमारी से जूझ रहे अभी यादव के इलाज के लिए दिनेश कुमार यादव ने मदद का हाथ बढ़ाया और 10 हजार रुपए का सहयोग दिया. दिनेश कुमार यादव जी ने गंभीर बीमारी एप्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित अभी यादव के इलाज के लिए व्यक्तिगत रूप से 10,000 नगद आर्थिक सहयोग प्रदान किया. वर्तमान में अभी यादव जी का इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा है. बीमारी के इस कठिन दौर में परिवार को आर्थिक मदद की जरूरत है. इसी को देखते हुए देवारा उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता और हरिकेश यादव द्वारा क्राउडफंडिंग और भिक्षाटन के माध्यम से लगातार सहयोग जुटाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है. इस अवसर पर जनसेवा की भावना को लेकर लोगों से अपील की गई कि मानवता के इस अभियान में आगे आएं और अभी यादव के इलाज में अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करें.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें