आजमगढ़ में 5 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड से कटेगा नाम! क्या है अपडेट
Last Updated:
Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद में तकरीबन 14 लाख से अधिक लोग आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित हो रहे हैं. वहीं तकरीबन 5 लाख लोग आयुष्मान कार्ड के लिए अपात्र घोषित किया जाना है यानी 5 लाख से अधिक लोगों की पात्रता आयुष्मान कार्ड के लिए समाप्त होने जा रही है.
आजमगढ़: आयुष्मान भारत मिशन के अंतर्गत सरकार की तरफ से जरूरतमंद लोगों को 5 लाख तक की स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती हैं. इस योजना के अंतर्गत जरूरतमंद लोग सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी बेहतर उपचार प्राप्त कर पाते हैं. इस योजना के अंतर्गत आजमगढ़ जनपद में तकरीबन 14 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं. वहीं तकरीबन 5 लाख लोग आयुष्मान कार्ड के लिए अपात्र घोषित किया जाना है यानी 5 लाख से अधिक लोगों की पात्रता आयुष्मान कार्ड के लिए समाप्त होने जा रही है.
क्या है आयुष्मान कार्ड का अपडेट?
दरअसल आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आजमगढ़ जनपद में कुल 19 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है, जिसमें से अभी तक 14 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है. इनमें से शेष बचे 5 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है. लेकिन इस सूची में पहले से प्रस्तावित ऐसे लोगों का नाम अब डाटा से हटाया जाना है, जो किसी कारणवश जिले से बाहर रहने लगे हैं या फिर उनकी मृत्यु हो चुकी है. विभाग की ओर से ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनकी पात्रता समाप्त की जानी है, जो या तो जिला छोड़ चुके हैं और दूसरे जिले में जाकर रह रहे हैं या फिर उनकी मृत्यु हो चुकी है. ऐसे लोग जिसे संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनका डाटा पुरानी सूची से डिलीट किया जाना है.
इन लोगों का कटेगा नाम
एसीएमओ आजमगढ़ डॉ. उमा शरण पांडे ने बताया कि जिले में ऐसे लोग जो किसी नौकरी शादी या किसी कारणवश बाहर रह रहे हैं या दूसरी जगह पर जाकर बस गए हैं, ऐसे लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनका डाटा सूची से डिलीट किया जाना है. नए पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है. ऐसे में वह व्यक्ति जिनका अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया और वह पात्रता की श्रेणी में आते हैं, वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं. सबसे खास बात है कि इसके लिए सरकार की तरफ से 3 महीने तक अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सके और वह सरकार की इस योजना से लाभान्वित हो सकें.
बताते चलें कि आजमगढ़ जनपद में कुल 52 सरकारी अस्पताल आयुष्मान योजना के अंतर्गत कार्यरत हैं, जिसमें 32 पीएचसी और बीएससी सेंटर भी शामिल हैं. इसके अलावा आजमगढ़ जनपद में आयुष्मान योजना के अंतर्गत 33 निजी अस्पताल भी कार्यरत हैं, जहां पर आयुष्मान कार्ड धारक मरीज को नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.