आज वृषभ राशि पर ग्रहों का बड़ा असर! करियर में तरक्की के योग, लव लाइफ में बरतें सावधानी

0
आज वृषभ राशि पर ग्रहों का बड़ा असर! करियर में तरक्की के योग, लव लाइफ में बरतें सावधानी


Aaj Ka Vrishabh Rashifal 28 May: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी 12 राशियों के भविष्यफल की गणना की जाती है. 28 मई को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज चित्रा नक्षत्र और वरियान योग का एक बेहद खास संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि सूर्य देव मेष राशि में विराजमान हैं. आइए काशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का यह दिन बिजनेस, करियर, निवेश और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

वाराणसी के ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के लोग अपनी मीठी वाणी से बहुत आसानी से सबका मन मोह लेते हैं. इस राशि के जातक काफी आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते हैं और बहुत सहजता से लोगों के साथ अपना मेल-जोल बढ़ा लेते हैं. कलात्मक रुचि होने के कारण ऐसे लोग संगीत, कला और ग्लैमर की दुनिया में बहुत नाम कमाते हैं.

नई नौकरी के लिए कर सकते हैं कोशिश
करियर के लिहाज से वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ से भरा रहेगा. आज आप अपने ऑफिस में पूरी मेहनत और लगन के साथ काम करेंगे, जिसकी सराहना भी होगी. जो लोग लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में हैं, वे आज प्रयास कर सकते हैं. नौकरी बदलने के लिहाज से यह समय आपके लिए काफी अच्छा और भाग्यशाली साबित हो सकता है.

बिजनेस में वृद्धि और सरकारी काम होंगे पूरे
जो जातक खुद का बिजनेस यानी व्यापार कर रहे हैं, आज उनके व्यवसाय में बढ़ोतरी के साफ योग बन रहे हैं. आज आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं. इसके अलावा, अगर सरकारी दफ्तरों में आपका कोई जरूरी काम काफी समय से अटका हुआ था, तो वह भी आज पूरा हो जाएगा, जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी.

म्यूचुअल फंड और प्लॉट में निवेश से होगा बड़ा फायदा
वृषभ राशि के जो लोग भविष्य के लिए निवेश करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत उत्तम है. आज आप म्यूचुअल फंड में पैसा लगा सकते हैं. यह छोटी-छोटी बचत आपको आगे चलकर बहुत बड़ा और शानदार रिटर्न देगी. इसके साथ ही, अगर आप आज किसी जमीन या प्लॉट में पैसा निवेश करते हैं, तो उससे भी आपको भविष्य में बड़ा आर्थिक लाभ होने की पूरी उम्मीद है.

लव लाइफ में आफत, पार्टनर से होंगे झगड़े
आज वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में अचानक कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है. सितारों के अनुसार, आज आपके पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गंभीर झगड़ा होने की पूरी आशंका है. आज आपको अपने स्वभाव और गुस्से पर काबू रखना होगा, वरना यह आपसी विवाद ब्रेकअप की नौबत तक भी पहुंच सकता है. वहीं दूसरी ओर, शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा है. आज आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी खूबसूरत जगह पर एक अच्छा वक्त बिता सकते हैं.

माथे पर लगाएं केसर का तिलक
आज आपका शुभ रंग केसरिया और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चन करें. यदि आज आप किसी बेहद जरूरी काम या डील के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो अपने माथे पर केसर का तिलक जरूर लगाएं. इस उपाय को करने से आपके सारे काम आसानी से बन जाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में भी तेजी से सुधार आएगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *