आधी रात को यूपी में खूब हुई धायं-धायं, बहराइच, प्रयागराज, हापुड़ में एनकाउंटर
Last Updated:
Bahraich Encounter News: चारों सुपारी किलर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह की हत्या करने के फिराक में आए थे. घायल अपराधी परशुराम मौर्या को इलाज के लिए सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया है.
पुलिस एनकाउंटर में कपिल सांगवान और वेंकट गैंग के 2 शूटरों को पैर में गोली लगी है.वहीं पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के गंगानगर जोन में शनिवार की देर रात पुलिस की एक शातिर बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई. फाफामऊ थाना पुलिस और एसओजी व सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ में रेप के 25 हजार इनामी बरसाती उर्फ़ अनिल भारतीया को गिरफ्तार किया है. बरसाती उर्फ़ अनिल भारतीया 16 अगस्त को फाफामऊ थाना क्षेत्र के कर्जन पुल पर युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीमों ने मलाक हरहर में निर्माणाधीन सिक्स लेन ब्रिज के पास मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया है.
वहीं हापुड़ जिले में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. इस दौरान 1 बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. जबकि एक बदमाश फरार हो गया. घायल बदमाश शौकीन ने लूट की वारदात को दिया था अंजाम. लिफ्ट देने के बहाने हाईवे पर करते थे लूटपाट. बदमाशों से कार, नगदी, तमंचा बरामद. थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में हुई मुठभेड़.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें