आ रहे हैं अयोध्या? लस्सी के हैं दीवाने, तो जरूर यहां जाना पीने

0
आ रहे हैं अयोध्या? लस्सी के हैं दीवाने, तो जरूर यहां जाना पीने


Last Updated:

Ayodhya Latest News: अगर आप भी गर्मी के मौसम में अयोध्या जा रहे हैं तो एक बार वहां पर चंद्र स्वीट की दुकान पर लस्सी का स्वाद जरूर ले. यह लस्सी पीते ही आपको ठंडक का एहसास होगा. इतना ही नहीं स्वाद ऐसा है कि पीते ही बोल उठेंगे जय श्री राम.

अयोध्या: अगर आप अयोध्या आने की योजना बना रहे हैं और लस्सी के शौकीन हैं. तो यहां का मशहूर स्वाद चखना बिल्कुल न भूलें. खासकर हनुमानगढ़ी के पास मिलने वाली चंद्रा की लस्सी श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है. गर्मी के मौसम में यह लस्सी न सिर्फ ठंडक देती है. बल्कि अपनी गाढ़ी बनावट और देसी स्वाद से हर किसी का दिल जीत लेती है. लस्सी एक पारंपरिक भारतीय पेय है जिसे दही से तैयार किया जाता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पाचन में भी सहायक होती है. इसलिए इसे खाने के बाद पीना काफी फायदेमंद माना जाता है.

इतना ही नहीं अगर आप इस लस्सी को अपने घर पर भी बनाना चाहते हैं, उसकी रेसिपी चाहते हैं, तो बेहद आसान तरीके से आप इस लस्सी को अपने घर पर तैयार कर सकते हैं. इस लस्सी के रेसिपी को लेकर जब लोकल 18 की टीम ने चंद्र स्वीट्स की दुकान पर पहुंची तो दुकानदार ने पूरी रेसिपी विस्तार से बताया.

अयोध्या के लस्सी की खासियत है इसका देसी अंदाज, जिसमें शुद्ध दही मलाई और खास मसालों का संतुलित इस्तेमाल किया जाता है. लस्सी बनाने की प्रक्रिया भी काफी दिलचस्प है. सबसे पहले ताजे और गाढ़े दही को बड़े मटके में डाला जाता है. इसके बाद इसे मथनी की मदद से अच्छी तरह फेंटा जाता है ताकि दही पूरी तरह स्मूद और क्रीमी हो जाए. फिर इसमें स्वादानुसार चीनी डाली जाती है. कुछ जगहों पर इलायची पाउडर और केसर भी मिलाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और सुगंध बढ़ जाती है. इसके बाद लस्सी को मिट्टी के कुल्हड़ में परोसा जाता है. जो इसके स्वाद को और भी खास बना देता है. ऊपर से मोटी मलाई की परत, ड्राई फ्रूट्स और कभी-कभी गुलाब की पंखुड़ियों से इसे सजाया जाता है. यह नजारा देखने में जितना आकर्षक होता है. स्वाद में उससे कहीं ज्यादा लाजवाब होता है.

अयोध्या आने वाले श्रद्धालु दर्शन के बाद इस लस्सी का आनंद जरूर लेते हैं. यह सिर्फ एक पेय नहीं बल्कि यहां की संस्कृति और मेहमाननवाजी का हिस्सा है गर्मी में थकान मिटाने और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है. अगर आप भी अयोध्या आ रहे हैं तो इस लस्सी का स्वाद जरूर लें इसका देसी फ्लेवर और पारंपरिक अंदाज आपको लंबे समय तक याद रहेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *