सुल्तानपुर चीनी मिल में मैकेनिक, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन समेत कई पदों पर 14 को भर्ती
Last Updated:
सुल्तानपुर चीनी मिल में मैकेनिक, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन समेत कई पदों पर भर्ती होगी. आईटीआई पास युवा 14 अगस्त को सुबह 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पयागीपुर, सुल्तानपुर पहुंचें. ऐसे युवा जिनके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की योग्यता है, उनके लिए यह भर्ती खास तौर पर महत्वपूर्ण है. हालांकि अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और चयन की शर्तें अलग हो सकती हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल पर पहुंचकर संबंधित जानकारी अवश्य प्राप्त करनी चाहिए.
सुल्तानपुरः उत्तर प्रदेश के प्रमुख चीनी मिलों में एक चीनी मिल सुल्तानपुर जिले में भी मौजूद है जो कि अभी संचालित हो रही है. ऐसे में जो युवा और अभ्यर्थी चीनी मिल में नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए एक सुनहरा मौका है. दरअसल चीनी मिल में मैकेनिक, टर्नर,इलेक्ट्रीशियन समेत कई पदों पर भर्ती की जाएगी. यह भर्ती कब होगी और इसके लिए कौन-कौन से लोग आवेदन कर सकते हैं उनकी क्या योग्यता होनी चाहिए और क्या डॉक्यूमेंट लगेगा. इन सब के बारे में आज हम विस्तृत रूप से जानेंगे.
इन पदों पर होगी भर्ती
आईटीआई प्रिंसिपल भूपेंद्र कुमार पाल ने लोकल 18 से बताया कि भर्ती में चीनी मिल के तकनीकी और संचालन से जुड़े कई पद शामिल हैं. इनमें मैकेनिक, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, आयलमैन और फायरमैन समेत अन्य पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. ऐसे युवा जिनके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की योग्यता है, उनके लिए यह भर्ती खास तौर पर महत्वपूर्ण है. हालांकि अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और चयन की शर्तें अलग हो सकती हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल पर पहुंचकर संबंधित जानकारी अवश्य प्राप्त करनी चाहिए. ITI से जुड़ी हालिया रोजगार गतिविधियों में भी तकनीकी ट्रेड वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर सामने आए हैं.
14 अगस्त को यहां पहुंचे अभ्यर्थी
अब बात करते हैं भर्ती की तारीख, समय और जरूरी दस्तावेजों की. यह भर्ती 14 अगस्त को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पयागीपुर, सुल्तानपुर में आयोजित होगी. अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे भर्ती स्थल पर पहुंचना होगा. इसके साथ ही अपने शैक्षिक और तकनीकी योग्यता से जुड़े दस्तावेज जरूर रखें. इनमें हाईस्कूल की मार्कशीट, इंटरमीडिएट की मार्कशीट, आईटीआई की मार्कशीट और पासपोर्ट साइज फोटो प्रमुख रूप से शामिल हैं. बेहतर होगा कि अभ्यर्थी सभी दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ उनकी कुछ फोटोकॉपी भी अपने साथ रखें. इसलिए अगर आप मैकेनिक, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, आयलमैन या फायरमैन जैसे ट्रेड में योग्यता रखते हैं और चीनी मिल में रोजगार का अवसर तलाश रहे हैं, तो 14 अगस्त को सुबह 10 बजे आईटीआई पयागीपुर पहुंचना न भूलें.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें