इंजीनियरिंग का हब बना कानपुर, IIT Kanpur समेत टॉप कॉलेज दे रहे प्लेसमेंट,यहां है लिस्ट
Last Updated:
कानपुर देश के प्रमुख इंजीनियरिंग हब के रूप में उभर रहा है, जहां IIT Kanpur, HBTU Kanpur और अन्य संस्थान छात्रों को बेहतर शिक्षा, रिसर्च अवसर और शानदार प्लेसमेंट प्रदान कर रहे हैं. यही वजह है कि उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के छात्र यहां इंजीनियरिंग में करियर बनाने के लिए आकर्षित हो रहे हैं.
कानपुर के सबसे प्रसिद्ध तकनीकी संस्थान की बात की जाए तो आईआईटी कानपुर का नाम सबसे पहले आता है. आईआईटी कानपुर उत्तर प्रदेश के टॉप तकनीकी संस्थानों में से एक है और देश के टॉप आईआईटी में कानपुर की आईआईटी का नाम भी आता है. आईआईटी कानपुर अपने स्टार्टअप और इनक्यूबेशन सेल को लेकर भी जाना जाता है. इसके साथ ही यहां पर इंजीनियरिंग करने वाले बच्चे देश और दुनिया में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. बड़े-बड़े पैकेज और शत प्रतिशत प्लेसमेंट के लिए आईआईटी कानपुर का नाम देश भर के टॉप तकनीकी संस्थानों में लिया जाता है, यही वजह है देश भर के ऐसे छात्र जो इंजीनियरिंग में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनकी पहली पसंद भी आईआईटी कानपुर बनता जा रहा है.

कानपुर का हर कोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी भी आईआईटी कानपुर के बाद सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के टॉप तकनीक संस्थानों में आता है. यही वजह है बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से छात्र इस संस्थान में दाखिला लेते हैं. यहां पर इंजीनियरिंग की कई ब्रांच मौजूद है, जिसमें तेल टेक्नोलॉजी, पेंट टेक्नोलॉजी जैसी खास स्ट्रीम भी इस यूनिवर्सिटी में लोगों को मिल जाती है. यह कॉलेज भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाना जाता है. यहां से हर साल प्लेसमेंट 100% रहता है, यही वजह है कि बच्चों का यह पसंदीदा तकनीकी संस्थान बनता जा रहा है. हर साल यहां पर बड़ी संख्या में दाखिले होते हैं, उत्तर प्रदेश के टॉप तकनीकी संस्थानों में एचबीटीयू का नाम भी आता है.

कानपुर का रूम स्टेट एक्सेस कॉलेज भी शहर के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में आता है. आपको बता दें की, यहां पर भी छात्रों को इंजीनियरिंग की अलग-अलग ब्रांच में दाखिला मिलता है, जिसमें सिविल इंजीनियरिंग कंप्यूटर साइंस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग जैसी ब्रांच शामिल है. हर साल इस इंस्टिट्यूट में भी हजारों की संख्या में दाखिले होते हैं. इंस्टिट्यूट भी शहर के साथ-साथ अन्य जनपदों के बच्चों का पसंदीदा संस्थान बन चुका है. हर बच्चा यहां पर दाखिला लेना चाहता है यहां पर भी एक्सपीरियंस फैसिलिटी है, जो बच्चों को न सिर्फ एकेडमिक बल्कि प्रैक्टिकल पर भी ध्यान देती है. उनको रिसर्च के लिए आगे बढ़ती है यही वजह है कि हर साल यहां पर भी अच्छे-अच्छे प्रोजेक्ट रिसर्च के मिलते हैं और प्लेसमेंट की बात की जाए तो प्लेसमेंट देने में भी यह इंस्टीट्यूट आगे रहता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय का यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी भी प्रदेश के टॉप तकनीकी संस्थानों में से आता है. आपको बता दें यहां पर भी बड़ी संख्या में बच्चे दाखिले के लिए हर साल आते हैं. यह इंस्टिट्यूट भी इंजीनियरिंग के लिए उत्तर प्रदेश का बेस्ट इंस्टिट्यूट है. कानपुर विश्वविद्यालय स्टेट यूनिवर्सिटी होने के नाते यहां का यह इंस्टीट्यूट फीस भी प्राइवेट इंस्टिट्यूट से कम है. यही वजह है कि बच्चों को यह इंस्टिट्यूट अधिक पसंद आता है. इंजीनियरिंग एग्जाम्स के जरिए ही यहां पर दाखिला मिलता है और प्लेसमेंट की बात की जाए तो यहां पर भी प्लेसमेंट रिकॉर्ड बेहद अच्छा है, कानपुर विश्वविद्यालय अब लगातार छात्रों के प्लेसमेंट पर काम कर रहा है. यही वजह है बड़ी-बड़ी कंपनियां हर साल यहां पर आती है और बच्चों को अच्छे पैकेज देती हैं.

कानपुर का प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी शहर के सबसे पुराने और प्रसिद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज में शामिल है और अब उत्तर प्रदेश के टॉप कंप्यूटर साइंस ब्रांच का इंजीनियरिंग कॉलेज है. आपको बता दें कंप्यूटर साइंस ब्रांच का यह इंजीनियरिंग कॉलेज यूपी के छात्रों का पहला पसंदीदा संस्थान बन चुका है. यहां पर हर साल हजारों दाखिले होते हैं और यहां पर हर बच्चे की पहली पसंद कंप्यूटर साइंस ही है. यहां के प्लेसमेंट भी रिकॉर्ड तोड़ है यहां का प्लेसमेंट 20 से 25 लाख रुपए सालाना कई छात्रों को ऑफर्स मिलते हैं. यही वजह है उत्तर प्रदेश के बड़ी संख्या में छात्र इस कॉलेज को अपने टॉप प्रायरिटी पर रखते हैं. इंजीनियरिंग छात्रों की यह पहली पसंद बनता जा रहा है देश और दुनिया की बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी हर साल यहां पर प्लेसमेंट के लिए आती हैं, बच्चों को बड़े-बड़े ऑफर देती हैं.

कानपुर का रूम स्थित एलन हाउस इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी भी टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में शुमार है, यहां पर भी इंजीनियरिंग की अलग-अलग ब्रांच है. बड़ी संख्या में हर साल यहां पर भी दाखिले होते हैं, बच्चों को यहां पर एक्सपीरियंस फैसिलिटी के साथ-साथ रिसर्च और प्रैक्टिकल नॉलेज पर भी फोकस किया जाता है. यही वजह है यहां के छात्रों को बड़ी-बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट के लिए अच्छे ऑफर पढ़ाई पूरी होने से पहले ही आने लगते हैं. कॉलेज प्लेसमेंट की बात की जाए तो कॉलेज प्लेसमेंट भी यहां का बेहद अच्छा है. पिछले साल भी यहां पर 10 लाख से अधिक पैकेज वाले कई बच्चों का सिलेक्शन हुआ था, बड़ी संख्या में हर साल यहां पर इंजीनियरिंग में दाखिले भी होते हैं.

कानपुर का महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज भी टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में आता है. प्रदेश भर से विभिन्न जनपदों से बच्चे यहां पर दाखिला लेने के लिए आते हैं. प्लेसमेंट की बात की जाए तो प्लेसमेंट देने में भी यह कॉलेज बेहद अच्छा है. पिछले साल भी लगभग 90% प्लेसमेंट का रिकॉर्ड इस कॉलेज का रहा है. बच्चों को यहां पर अलग-अलग ब्रांच मिल जाती हैं, इसके साथ ही एक्सपीरियंस फैकेल्टी से बच्चों को रूट लेवल की इंजीनियरिंग की बारीकियां सीखने को मिलती है. जिससे वह अपने करियर में भी अच्छा काम कर पाते हैं इस कॉलेज से भी अच्छे-अच्छे पैकेज बच्चों को मिलते हैं.

कानपुर का रूम स्थित कानपुर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी कानपुर का सबसे पुराना और प्रसिद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज है. यहां पर भी इंजीनियरिंग की तरह-तरह की ब्रांच बच्चों के लिए अवेलेबल है, जिसमें सिविल इंजीनियरिंग कंप्यूटर साइंस इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकल शामिल है, इतना ही नहीं इसके प्लेसमेंट की बात की जाए तो प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी इसका बेहद अच्छा है. यही वजह है कि छात्र बड़ी संख्या में इस कॉलेज में दाखिला लेते हैं. इंजीनियरिंग के लिए शहर का सबसे पुराने इंस्टिट्यूट में कानपुर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी का नाम आता है. उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के बच्चे इस कॉलेज में हर साल दाखिला लेते हैं.