इंद्रदेव! प्लीज, बारिश कर दो ना… 30 जिलों में रहेगा सूर्यदेव का प्रकोप, जानें कहां के लिए यलो अलर्ट

0
इंद्रदेव! प्लीज, बारिश कर दो ना… 30 जिलों में रहेगा सूर्यदेव का प्रकोप, जानें कहां के लिए यलो अलर्ट


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिले बारिश के लिए तरस गए हैं. बताया जा रहा है कि दो दिन मानसूनी बारिश पूर्वांचल की बजाए पश्चिमी हिस्से में ज्यादा मेहरबान रहेगी. बीते दिन अधिकतर जगह पर धूप निकली, जिससे लोग परेशान रहे. आईएमडी की मानें तो प्रदेश में 29 जून तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. यूपी के अधिकांश हिस्सों में ठंडी हवाएं और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश होने की उम्मीद है. इससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी. आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के किन जिलों के लोगों को राहत मिलने वाली है.

मौसम विभाग के अनुसार, 27 जून यानी आज पूर्वी यूपी में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के संकेत हैं. 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में अच्छी बारिश के संकेत हैं.

अब तक 4 प्रतिशत ज्यादा हुई है बारिश
24 जून तक देश में मानसून की बारिश दीर्घ अवधि औसत (एलपीए) से 4.0 प्रतिशत अधिक है. यह बारिश के मौसम की सकारात्मक शुरुआत का संकेत है. आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी एक शोध में यह बात कही है. शोध के अनुसार, वर्षा में इस मामूली वृद्धि से उन राज्यों में खरीफ फसल उत्पादन को लाभ मिलने की उम्मीद है, जहां पर्याप्त बारिश हुई है.

राजधानी में रहेगा ये हाल
यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज और कल मौसम में कोई बदलाव नहीं रहेगा. यहां बारिश के आसार दूर-दूर तक नहीं है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हालांकि, 29 जून से लेकर 2 जुलाई तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. उस दौरान यहां हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

यहां है यलो अलर्ट
प्रयागराज, कानपुर, इटावा और मथुरा-वृंदावन में 28 जून से 2 जुलाई तक यलो अलर्ट रहेगा. यहां हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी. बिलासपुर में यलो अलर्ट तो है ही. साथ ही साथ भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है. इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, वाराणसी और भदोही के लिए आज यलो अलर्ट जारी किया गया है.

शहर का नाम अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
लखनऊ 37 28
प्रयागराज 35 25
मेरठ 34 24
वाराणसी 34 25
गाजियाबाद 34 27
नोएडा 36 29
मुरादाबाद 34 26
कानपुर 34 26
बरेली 35 28

यहां आज निकलेगी धूप
प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, मुरादाबाद, कानपुर, बरेली, हमीरपुर, इटावा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, अयोध्या, देवरिया, बदायूं, ललितपुर, अकबरपुर, अमरोहा, बुलंदशहर, हरदोई, चंदौली, छिबरामऊ, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हाथरस, कन्नौज, महोबा, पीलीभीत, रामपुर, सीतापुर, टूंडला और उन्नाव के लोगों को अभी कोई राहत नहीं मिलने वाली है. इन जिलों के लोगों को बारिश के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *