इंस्टाग्राम से मिला 10 साल पहले खोया बेटा, देख फफक पड़ी बूढ़ी मां, पुलिस वालों के भी निकल आए आंसू

0
इंस्टाग्राम से मिला 10 साल पहले खोया बेटा, देख फफक पड़ी बूढ़ी मां, पुलिस वालों के भी निकल आए आंसू


Last Updated:

दिन के बाद दिन फिर महीने और फिर साल बीतते जा रहे थे. परिवार ने तो बेटे के मिलने की उम्मीद ही खो दी थी. बस, एक मां थी जो हर दिन अकेले में बैठकर सुबकती थी. फिर वो दिन भी आया जब पुलिस ने अचानक फोन किया और कहा कि ह…और पढ़ें

10 साल बाद मां-बेटे मिले.
मेरठ: सोशल मीडिया कभी निगेटिव तो कभी किसी का सहारा बन जाता है. इस बार इसी सोशल मीडिया मंच की वजह से एक मां अपने लाल से 10 साल बाद मिल सकी. जी हां, उत्तर प्रदेश पुलिस के हेड कांस्टेबल अश्वनी मलिक के इंस्टाग्राम पर 45 लाख फॉलोअर्स हैं. वह इन्फ्लुएंसर कॉप के नाम से मशहूर हैं. उन्होंने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था. इस वीडियो ने 77 वर्षीय रसूमा बेगम को उनके बेटे मोहम्मद सलीम से लगभग 10 साल बाद मिलवा दिया.

वीडियो देखकर हुई पहचान
3 सितंबर को मुंबई में एक युवक इंस्टाग्राम देख रहा था. तभी उसकी नजर एक वीडियो पर पड़ी, जिसमें एक कमजोर और चुपचाप बैठा शख्स दिखाई दिया. उसे चेहरा कुछ पहचान सा लगा. उसने तुरंत देवरिया में अपने परिवार से संपर्क किया और बताया कि वीडियो में दिख रहा शख्स उसका चाचा मोहम्मद सलीम हो सकता है, जो सालों से लापता थे. परिवार ने वीडियो कॉल पर पुष्टि की और यह खबर सुनकर 77 वर्षीय मां की आंखों से आंसू छलक पड़े.

चुपके से आते और खेत में खींच ले जाते हैं लड़कियां, मेरठ में ‘न्यूड गैंग’ का खौफ

पुलिसकर्मी की बढ़िया पहल
असल में, 23 अगस्त को हेड कांस्टेबल अश्वनी मलिक ड्यूटी से लौटते समय सड़क किनारे अकेले बैठे सलीम से मिले थे. उनकी हालत देखकर मलिक अपने साथी मोहम्मद सलमान और काशिफ के साथ मिलकर उन्हें अपने क्वार्टर ले आए. वहां उन्होंने उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. यह उनकी पांचवीं ऐसी पोस्ट साबित हुई जिसने किसी लापता व्यक्ति को परिवार से मिलवाया.

अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद मोहम्मद सलीम की पहचान पक्की हुई. 4 सितंबर को उनका परिवार मुरादाबाद पहुंचा और मां-बेटे का औपचारिक मिलन कराया गया. रसूमा बेगम ने कहा कि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि उनका बेटा कभी वापस मिलेगा.

नई मिसाल पेश की
अश्वनी मलिक की इस पहल ने एक बार फिर दिखा दिया कि सोशल मीडिया सही दिशा में इस्तेमाल हो तो जिंदगी बदल सकती है. उनकी पोस्ट से अब तक पांच परिवार अपने बिछड़े अपनों से मिल चुके हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

Meerut News: इंस्टाग्राम से मिला 10 साल पहले खोया बेटा, देख फफक पड़ी बूढ़ी मां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *