इटावा कथावाचक कांड: पुलिस की गाड़ियों पर पथराव, अपमान का बदला लेने पहुंची ‘अहीर रेजिमेंट’, पूरे इलाके में तैनात खाकी वर्दी
Last Updated:
Etawah Kathavachak Case: यूपी में इटावा कथावाचक कांड के बाद माहौल गर्माया हुआ है. इसी को लेकर आज अहीर रेजिमेंट अपमान का बदला लेने पहुंच गई, जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनपर भी हमला बोल दिया गया.
अहीर रेजिमेंट ने पुलिस पर किया हमला.
इटावा. कथावाचक अपमान प्रकरण के मामले ने अब रौद्र रूप ले लिया है. अहीर रेजिमेंट के सैकड़ों समर्थकों ने आज इटावा के बकेवर थाने के बाहर जमकर जोरदार प्रदर्शन किया. बड़ी मुश्किल से प्रदर्शनकारियों को पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने शांत कर पाया, तो अहीर रेजीमेंट के सैकड़ों लोग बकेवर इलाके के उस दादरपुर गांव के बाहर जा पहुंचे. जहां 21 जून को कथावाचकों का याद अभी जाति के होने के कारण दो कथावाचकों का अपमान किया गया था.
उन सभी उपद्रवियों की पुलिस ने धर पकड़ शुरू कर दी और लगभग दो दर्जन के आसपास उपद्रवियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. इटावा के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र ने बताया कि कुछ लोगों ने उपद्रव करने की कोशिश की थी, इन सबको नियंत्रण में कर लिया गया है शांति व्यवस्था कायम है. कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. विधि के अनुसार इन सभी पर कार्रवाई की जाएगी. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है तो अब शांति से पूछताछ की जा रही है. कुछ गाड़ियां भी सीज किया गया है. गांव के बाहर फोर्स तैनात है.
इस पथराव के चलते पुलिस की गाड़ी के शीशे भी टूटे हैं. इसके बाद पुलिस फोर्स ने उपद्रवियों को खदेड़ा. उस समय कुछ लोग खेत में भागते हुए दिखाई दिए तो कुछ उपद्रवी इंटर कॉलेज में घुस गए. सभी उपद्रवियों की पुलिस ने धर पकड़ शुरू कर दी है और लगभग दो दर्जन के आसपास उपद्रवियों को पकड़ भी लिया गया है.
असल में कई यादव संगठनों की ओर से कथा वाचकों को अपमान करने वालों को सबक सिखाने की चेतावनी दी गई है. चेतावनी के बाद में गांव के बाहर पुलिस प्रशासन की बड़े पैमाने पर तैनाती करके रखी गई है इसके बावजूद भी आज अहीर रेजिमेंट से जुड़े सैकड़ो की संख्या में लोग गांव के बाहर पहुंच गए. ददरपुर गांव के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने अहीर रेजिमेंट के लोगों को रोकने की कोशिश की. इसके बाद अहीर रेजिमेंट से जुड़े हुए लोगों ने पुलिस की टीम पर पत्र शुरू कर दिया पुलिस की कई गाड़ियों को भी तोड़ डाला है. पुलिस अधिकारियों की ओर से ऐसा बताया गया है कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.