इन्हें लगता है कि लाठी-डंडा से सांप नहीं आएगा, सांप आता है हर रविवार को, डंस जाता है परिवा
Last Updated:
संभल जिले के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में विनोद यादव का परिवार इन दिनों सांप से इस कदर डरा-सहमा हुआ है कि परिवार के लोग लाठी-डंडा लेकर दिनभर घर में घूमते रहते हैं. बताया जा रहा है कि सांप विनोद यादव के घर के चार लोगों को डंस चुका है.
संभल में एक परिवार सांप के डर के साये में जी रहा है. (रॉयटर्स)
संभलः उत्तर प्रदेश के संभल जिले के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव का एक परिवार सांपों के दहशत में इस कदर जी रहे हैं कि अब उनको जीना दूभर लगने लगा है. परिवार के लोग लाठी-डंडा लेकर घर की रखवाली कर रहे हैं. सांप परिवार के चार लोगों को डंस चुका है. वहीं परिवार की एक लड़की की मौत भी हो चुकी है. परिवार ने एक सांप को पकड़ लिया था. एक सांप को पकड़ने के बावजूद दूसरे सांप ने रविवार को परिवार की एक और महिला को काट लिया था. परिवार के लोगों ने बताया कि रविवार के दिन ही घर में घुसकर सांप काटता है.
4 रविवार को चार लोगों को डंसा
परिवार के अनुसार, 4 रविवार को सांप ने परिवार के चार सदस्यों को डंसा है. इससे पहले जिन तीन लोगों को सांप ने डंसा था, उसमें दो को डॉक्टर ने जीवित बचा लिया, जबकि एक लड़की की मौत हो गई. अब एक बार फिर रविवार के दिन होने वाले सांप के अटैक से परिवार दहशत में है.
परिवार के लोगों ने एक सांप को पकड़ लिया था
बताया जा रहा है कि इससे पहले काटने वाले एक सांप को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया था. मगर अब आज दूसरे सांप ने महिला को घर में घुसकर काट लिया. सांपों की परिवार से क्या कोई पुरानी रंजिश है, ये तो अभी साफ नहीं हुआ है. मगर एक ही परिवार के सदस्यों के साथ हो रही स्नैक बाइट की घटनाएं इलाके में रहस्यमयी चर्चाओं का विषय बन गई हैं.
सो रही बच्ची को सांप ने काटा
डीएफओ प्रीति यादव ने बताया कि चंदौली तहसील के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव का है. मृतक बच्ची की पहचान 7 वर्षीय सुनहरी के रूप में हुई है, पिता का नाम विनोद यादव है. सुनहरी कक्षा दो की छात्रा था. परिजनों के मुताबिक शनिवार की रात को वह घर में सो रही थी तभी सांप ने काट लिया था.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें