इन लाखों कर्मचारियों को CM योगी का तोहफा, अब महीने की 5 तारीख को मिलेगा वेतन
Last Updated:
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लाखों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए एक आयोग के गठन का निर्देश दिया है. उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन से संविदा कर्मचारियों को कई सहूलियत…और पढ़ें
CM योगी आदित्यनाथ ने आउटसोर्सिंग कर्मचारी आयोग बनाने के दिए निर्देश
हाइलाइट्स
- आउटसोर्सिंग कार्मिकों के लिए यूपी में बनेगा ‘आउटसोर्स सेवा निगम’
- श्रमिकों को मिलेगा समय पर वेतन, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान
- हर माह 5 तारीख तक वेतन भुगतान और ईपीएफ-ईएसआई की समयबद्ध जमा अनिवार्य
निगम का गठन कंपनी एक्ट के तहत
वेतन प्रत्येक माह की 5 तारीख तक
मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि सभी आउटसोर्सिंग कार्मिकों का वेतन प्रत्येक माह की 5 तारीख तक सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाए तथा ईपीएफ और ईएसआई की रकम समय से जमा हो. साथ ही ईपीएफ, ईएसआईसी तथा बैंकों से अनुमन्य सभी लाभ भी कर्मचारियों को प्रदान किए जाएं. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि निगम को रेगुलेटरी बॉडी की भूमिका में रखा जाए जो एजेंसियों की कार्यप्रणाली की निगरानी करे और नियमों के उल्लंघन पर ब्लैकलिस्टिंग, डिबारमेंट, पेनाल्टी एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करे.
नियुक्ति में इन्हें दी जाएगी प्राथमिकता
लाखों आउटसोर्सिंग कर्मियों को लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक कर्मचारी की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम प्रदेश की प्रशासनिक प्रणाली में एक नई पारदर्शिता और जवाबदेही का अध्याय जोड़ेगा. इससे न केवल राज्य के लाखों आउटसोर्सिंग कर्मियों को लाभ मिलेगा, बल्कि प्रशासनिक दक्षता भी बढ़ेगी.

Principal Correspondent, Lucknow