‘इलू-इलू’ करते पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका, महोबा अस्पताल का अश्लील वीडियो वायरल

0
‘इलू-इलू’ करते पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका, महोबा अस्पताल का अश्लील वीडियो वायरल


Last Updated:

Mahora News: यूपी के महोबा जिले में सार्वजनिक स्थान पर एक प्रेमी और प्रेमिका की आपत्तिजनकर हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं.

Zoom

महोबा अस्पताल में आपत्तिजनक हरकत

महोबा: अक्सर आपने देखा होगा कि प्यार करने वाले कभी-कभी पब्लिक प्लेस पर ऐसी हरकत कर जाते हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश के महोबा स्थित एक अस्पताल में, जहां प्रेमिका जब प्रेमी से मिलने अस्पताल पहुंची, तो कुछ ऐसा कर दिया, जो वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया और अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का कथित सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.

दरअसल महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से एक शर्मनाक मामला सामने आया, जिसमें अस्पताल के बेड पर भर्ती एक युवक और एक युवती आपत्तिजनक हरकत करते दिखाई दे रहे हैं. घटना ने अस्पताल की व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने वाला युवक नवल किशोर है, जिसे जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था.

सार्वजनिक स्थान पर आपत्तिजनक हरकत
इलाज के दौरान उसकी प्रेमिका उससे मिलने अस्पताल पहुंच गई. इसी दौरान दोनों ने अस्पताल के बेड पर सार्वजनिक स्थान की गरिमा के खिलाफ जाकर आपत्तिजनक हरकर कर दी, जिसकी तस्वीरें अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं. वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं. लोगों का कहना है कि इमरजेंसी वार्ड जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटना होना गंभीर लापरवाही को दिखाता है.

अस्पताल प्रशासन करेगी जांच
हालांकि मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. यह भी देखा जा रहा है कि घटना के समय ड्यूटी पर कौन-कौन कर्मचारी मौजूद थे और अस्पताल में आने-जाने वाले लोगों की निगरानी में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई. यदि जांच में वायरल वीडियो सही पाया जाता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है. साथ ही यह भी जांच होगी कि आखिर सीसीटीवी वीडियो किसने वायरल किया.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *