इस खास संयोग में पीएम मोदी ने किया काशी विश्वनाथ का पूजन, जानिए क्या है महत्व
Last Updated:
PM Narendra Modi In Kashi:काशी के ज्योतिषी के अनुसार इस योग में बाबा के पूजन से उन्हें विजय प्राप्ति का फल मिलेगा.पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि वैशाख का महीना भगवान श्री कृष्ण को समर्पित माह है.इसमें आज शिव की पूजा,जलाभिषेक का भी खासा महत्व है.ऐसे में सर्वार्थ सिद्धि योग में उनका पूजन पीएम मोदी की हर मनोकामना की पूर्ति करेगा.
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में हैं. अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया. पीएम मोदी ने जिस दिन और जिस समय में बाबा विश्वनाथ का पूजन किया है वो समय बेहद शुभ है. इस समय में ग्रह नक्षत्रों का अद्भुत संयोग बना हुआ है जो हर मनोकामना की पूर्ति करने वाला है. वैदिक पंचांग के अनुसार, 29 अप्रैल को वैशाख का पवित्र महीना, त्रयोदशी तिथि के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बना हुआ है.
काशी के ज्योतिषी के अनुसार इस योग में बाबा के पूजन से उन्हें विजय प्राप्ति का फल मिलेगा. पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि वैशाख का महीना भगवान श्री कृष्ण को समर्पित माह है. इसमें आज शिव की पूजा, जलाभिषेक का भी खासा महत्व है. ऐसे में सर्वार्थ सिद्धि योग में उनका पूजन पीएम मोदी की हर मनोकामना की पूर्ति करेगा. इसके अलावा ये देश और देशवासियों के लिए भी काफी हितकारी होने वाला है.
क्या होता है सर्वार्थ सिद्धि योग
ज्योतिषशास्त्र में सर्वार्थ सिद्धि योग को सबसे प्रशस्त योग माना जाता है. इसमें किए गए पूजन अनुष्ठान का शत प्रतिशत फल मिलता है. यह योग सर्व रूप से सिद्ध योग है जो मनुष्य के मनोवांछित मनोकामना को पूरा करता है.यह योग विशिष्ट वार और नक्षत्रों के संयोग से बनता है.
बंगाल में जीत का मिल गया आशीर्वाद
पीएम मोदी एक ओर जब काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर रहे थे, तो उस समय दूसरी ओर बंगाल चुनाव के आखिरी चरण के लिए मतदान भी जारी था. पीएम मोदी ने 2014 के चुनाव से पहले भी काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन अर्चन कर बाबा से जीत का आशीर्वाद लिया था. ऐसे में माना जा रहा है आज काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन के जरिये फिर पीएम मोदी ने उनके बंगाल जीत का आशीर्वाद लिया है.
14 KM रोड शो में जगह जगह स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब साढ़े 8 बजे वाराणसी के बरेका गेस्ट हाउस से निकलें. इस दौरान करीब 14 किलोमीटर का रोड शो करतें हुए पीएम मोदी करीब 9 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे. इस रोड शो के दौरान जगह जगह कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का शंख ध्वनि, डमरू और पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया. पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें