ई-रिक्शा से जा रही ननद-भाभी के साथ बदतमीजी, आई लव यू बोलते हुए निकले लड़के

0
ई-रिक्शा से जा रही ननद-भाभी के साथ बदतमीजी, आई लव यू बोलते हुए निकले लड़के


बागपत में मनचलों की गंदी हरकत
बागपत के बड़ौत में मनचलो के हौसले बुलंद. ई रिक्शा से घर जा रही दो लड़कियों और उनकी भाभी के साथ छेड़छाड़ की घटना. कार सवार 4 युवकों ने लड़कियों को आई लव यू बोलते हुए आपत्तिजनक बातें कही. लड़कियों ने मौके पर पुलिस बुलाकर की मामले की शिकायत. मुकदमा दर्ज लेकिन ठोस कार्यवाही न होने से असंतुष्ट पीड़ित पक्ष. अस्पताल से दवाई लेकर ई रिक्शा चालक भाई के साथ घर जा रही थी दो बहन और भाभी. बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के हाइवे की घटना.

शाहजहांपुर में वाहन चोर गिरफ्तार
शाहजहांपुर जिले में दो शातिर दो पहिया वाहन चोर गिरफ्तार.पुलिस ने फैजल खान और गुफरान को गिरफ्तार किया. दोनों की निशानदेही पर चोरी की स्कूटी बरामद. वाहन चोरी के बाद काटकर पार्ट्स बिक्री करते हैं. मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस को कामयाबी मिली.

बहराइच में तीन लड़कों को रौंदा, दो की मौत
बहराइच जिले में बाइक सवार तीन लड़कों को अज्ञात वाहन ने रौंदा. दो लड़कों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत और तीसरा युवक घायल. शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे थे तीनों लड़के. घायल युवक का अस्पताल में चल रहा है ईलाज. रामगांव थाना क्षेत्र की घटना.

बहराइच में डीसीएम और पिकअप की टक्कर
बहराइच जिले में डीसीएम और पिकअप की भीषण टक्कर. टक्कर में दोनों गाड़ियों में लगी आग. दोनों वाहनों के ड्राइवरों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत. सूचना पर पहुँची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू. दरगाह थाना क्षेत्र में आसाम चौराहे के पास हुई घटना.

कानपुर में निवेश के नाम पर ठगी
कानपुर में निवेश के नाम पर ठगने वाले 25000 के इनामी दंपति का मामला. बंटी-बबली को पुलिस कमिश्नर कानपुर रघुवीर लाल की स्पेशल ऑपरेशन टीम ने मुजफ्फरनगर से किया गिरफ्तार. 2022 से चल रहे थे फरार उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड मैं कई लोगों को बनाया ठगी का शिकार. बंटी बबली पर दर्ज है कुशीनगर, गोंडा, कानपुर, उधमसिंह नगर के कई थानों में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे. रेल बाजार पुलिस जांच जुटी.

केदारेश्वर महादेव मंदिर को लेकर अखिलेश यादव का ट्वीट
इटावा में तैयार हो रहे केदारेश्वर महादेव मंदिर को लेकर के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पोस्ट लिखा है. अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘जिनको करवाते ख़ुद ‘भगवान’, कुछ ऐसे अनोखे होते हैं काम! श्री_केदारेश्वर_महादेव_मंदिर_इटावा. बता दें कि इटावा में लाइन सफारी के पास बन रहा है केदारेश्वर महादेव मंदिर

कानपुर में रविवार के दिन 53 लाख का मिला राजस्व
कानपुर में रविवार के दिन रजिस्ट्री दफ्तर खुलने से 53 लाख का राजस्व मिला है. शासन के आदेश पर अवकाश के दिनों में भी रजिस्ट्री दफ्तर खोले जाने के आदेश का असर दिखा है.  22 लोगों ने जमीन, दुकान, मकान, फ्लैट की रजिस्ट्री कराई है.

कानपुर में भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड
कानपुर में अप्रैल में ही भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड. अधिकतम तापमान 41.7°C दर्ज. एयरफोर्स स्टेशन पर पारा 43°C तक पहुंचा. 1965 के बाद पहली बार अप्रैल में बढ़ रही है इतनी गर्मी. रात में भी नहीं मिल रही राहत. मौसम विशेषज्ञों ने तापमान और बढ़ने की जताई संभावना.

प्रयागराज में टूटेगी मस्जिद?
नार्थ सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज जंक्शन सिटी साइड में स्थित मस्जिद से जुड़ी खबर. मस्जिद हटाने को लेकर रेलवे की ओर से जारी नोटिस का अंतिम दिन आज. रेलवे भूमि पर बनी मस्जिद को 27 अप्रैल तक हटाने का रेलवे अधिकारियों ने मस्जिद कमेटी को दिया है अल्टीमेटम. हालांकि मस्जिद कमेटी ने ध्वस्तीकरण नोटिस को इलाहाबाद हाईकोर्ट में दी है चुनौती. हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर रेलवे के ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगाने की मांग की है. रेलवे की ओर से 10 अप्रैल को जारी नोटिस को रद्द करने की भी मांग की गई है.

कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कई लोगों को मारी टक्कर
कासगंज जिले में तेज रफ्तार का कहर. तेज रफ्तार ट्रैक्टर टॉली ने कई वाहनों को एक साथ मारी टक्कर . सबसे पहले एक साइकिल सवार मजदूर को कुचला, जिससे मजदूर की मौके पर ही हुई मौत. उसके बाद एक इको कार में मारी टक्कर. इको कार में बैठे एक किशोर की आई मामूली चोट. उसके बाद एक स्विफ्ट कार में मारी टक्कर. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट कार करीब 08 फुट ऊपर टंग गई. ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर हुआ फरार. स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना. सूचना पर पुलिस ने मृतक मजदूर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र के सहावर रोड की घटना.

सोनभद्र में निजी अस्पताल में बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल
सोनभद्र जिले में निजी अस्पताल पर लापरवाही से बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद हंगामा. रॉबर्ट्सगंज के पंचशील अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत. चार दिन तक इलाज के बाद अचानक वाराणसी रेफर, रास्ते में तोड़ा दम. परिजनों ने लगाया गलत इलाज और लापरवाही का आरोप. इलाज से जुड़े दस्तावेज न देने का भी आरोप. विरोध करने पर डॉक्टरों पर अभद्रता और धमकी का आरोप. अस्पताल गेट पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन. मौके पर भारी भीड़, तनावपूर्ण हुआ माहौल.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *