एंबुलेंस वाले को नहीं मिला पेट्रोल, बीच रास्ते में मरीज की हो गई मौत

0
एंबुलेंस वाले को नहीं मिला पेट्रोल, बीच रास्ते में मरीज की हो गई मौत


Last Updated:

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक एबुलेंस का बीच रास्ते में पेट्रोल खत्म हो गया. एंबुलेंस ड्राइवर जब पेट्रोल लेने पंप पर पहुंचा तो कर्मचारी ने पेट्रोल देने से मना कर दिया, जिसके चलते मरीज अस्पताल समय पर नहीं पहुंच पाया और उसकी मौत हो गई.

Zoom

पेट्रोल पंप कर्मचारी ने पेट्रोल नहीं दिया तो एंबुलेंस से अस्पताल जा रहे मरीज की बीच रास्ते में मौत हो गई.

बलियाः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत के कारण एक गंभीर रूप से बीमार मरीज की रास्ते में ही मौत हो गई. आरोप है कि निजी एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म हो जाने के बाद पेट्रोल पंप पर तेल नहीं मिला, जिसके चलते समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने से मरीज ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया. मामला बैरिया थाना क्षेत्र के पांडेपुर का है. यहां के छोटू वर्मा को रात करीब 10 बजे सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई.

एंबुलेंस का खत्म हो गया बीच रास्ते में पेट्रोल
परिजनों ने तत्काल उन्हें एक निजी एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की. एंबुलेंस जब पांडेपुर से निकलकर लगभग 2 किलोमीटर दूर टंगरही ग्राम सभा के पास स्थित भूषण पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तो रास्ते में ही वाहन का पेट्रोल खत्म हो गया. एंबुलेंस चालक का आरोप है कि उसने भूषण पेट्रोल पंप पर पेट्रोल मांगा, लेकिन पंप संचालकों ने पेट्रोल देने से मना कर दिया. इस बीच इलाज में देरी होने से मरीज ने एंबुलेंस में ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया.

किसी ने झाड़ा पल्ला तो किसी ने उल्टा किया सवाल
घटना के बाद ग्राम प्रधान ने रात में ही बैरिया एसडीएम को फोन कर मदद की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि एसडीएम ने सुनने और मदद करने के बजाय पल्ला झाड़ लिया. जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्र ने कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत यदि पेट्रोल स्टॉक में है तो कोई भी देने से मना नहीं कर सकता. यदि स्टॉक में नहीं है, तो इसके लिए कोई आरक्षित रखने का नियम नहीं है. उन्होंने कहा कि इस पेट्रोल पंप की जांच कराई जाएगी कि देर रात के समय स्टॉक उपलब्ध था या नहीं.

जिलाधिकारी ने कहा- पेट्रोल पंप के स्टॉक की होगी जांच
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि पेट्रोल पंप के स्टॉक की जांच कराई जाएगी. यदि स्टॉक उपलब्ध पाया गया तो पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही लाइसेंस निरस्त किया जाएगा. साथ ही, एसडीएम को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश नहीं की जायेगी.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *