एक विवाह ऐसा भी जिसने तोड़ी हर दीवार…कन्हैया ने थामा मेहरुन का हाथ, सुर्खियों में सीतापुर के सात फेरे
Last Updated:
Sitapur news in hindi : लड़की के परिवार वालों ने युवक के खिलाफ बेटी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था. इसके बाद दोनों प्रेमी युगल खुद थाने पहुंच गए.
हिंदू प्रेमी से शादी करती हुई मुस्लिम युवती.
सीतापुर. यूपी में एक और प्रेमी जोड़ा मजहब की दीवार तोड़कर एक-दूसरे का हो गया. मामला सीतापुर का है, जहां एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से शादी रचा ली. दोनों के बीच ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. आज दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति रिवाजों से शादी कर ली, जिसके बाद मेहरुन अब मोनिका बना गई है. युवती के परिवार वालों ने प्रेमी युवक के खिलाफ लड़की को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था. इसके बाद दोनों प्रेमी युगल खुद थाने पहुंचे और अपने अपने बालिग होने का सबूत पेश कर दिया. पुलिस ने प्रेमी युगल को न्यायालय के सामने पेश किया. न्यायालय ने भी दोनों को एक साथ रहने का फरमान सुना दिया. दोनों की इस शादी में राष्ट्रीय बजरंग दल ने पूरा समर्थन दिया. यह शादी संकटा देवी मंदिर में हुई. पूरा मामला थानगांव थाना क्षेत्र का है.
युवक कन्हैया पुत्र राजकुमार और युवती मेहरुन बानो पुत्री जाहिद के बीच ढाई साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों के धर्म अलग होने के कारण लड़की का परिवार इस रिश्ते का विरोध कर रहा था. इसी बीच मेहरुन घर से कहीं चली गई. परिवार वालों ने कन्हैया के खिलाफ थानगांव थाने में बेटी को भगा ले जाने का मुदकमा दर्ज कराया. पुलिस भी मेहरुन की तलाश करने लगी. इसकी जब खबर दोनों को हुई तो प्रेमी युगल खुद थाने पहुंच गए और खुद को बालिग बताते हुए एक-दूसरे से शादी करने की बात कही. थानगांव पुलिस ने दोनों के बयान लेकर मामले को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेहरुन को कन्हैया के साथ रहने की अनुमति मिल गई.
इसके बाद मेन काम
सोमवार को महमूदाबाद के संकटा देवी मंदिर में दोनों का विवाह राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री कृतार्थ मिश्रा और धीरेंद्र मिश्रा की उपस्थिति में पुरोहित सुरेश चंद्र मिश्रा ने विधि-विधान से संपन्न कराया. शादी के दौरान दोनों परिवार मौजूद रहे. लड़के के परिवार ने अपनी नई बहू को सहर्ष स्वीकार कर लिया है. शादी के बाद मेहरुन ने मोनिका नाम रख लिया है.