एक साथ होटल पहुंचे 3 युवक-युवती, आजू-बाजू मिला कमरा, हरकत देख दरोगा के छूटा पसीना

0
एक साथ होटल पहुंचे 3 युवक-युवती, आजू-बाजू मिला कमरा, हरकत देख दरोगा के छूटा पसीना


रिपोर्ट: मनीष कुमार वर्मा

अंबेडकरनगर. यूपी के अम्बेडकरनगर पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर होटल शान ए अवध पर छापा मारा है. होटल के अंदर का नजारा देख पुलिस के भी पसीना छूट गया. सदर सीओ के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने होटल के आजू-बाजू कमरे से 3 युवक और तीन युवतियां समेत कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने होटल मालिक के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है. सीओ देवेंद्र कुमार और बसखारी थानाध्यक्ष ने छापा मारा है. पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि देह व्यापार में लिप्त होटल को सील भी किया जाएगा. आपको बता दे कि बसखारी थानाक्षेत्र अन्तर्गत किछौछा रोड पर एक प्रतिष्ठित होटल और फैमिली रेस्टोरेंट के सेकेंड फ्लौर से तीन युवतियों और 3 युवाओं के साथ होटल मैनेजर और मालिक को पुलिस ने छापेमारी के दौरान अनैतिक देह कारोबार में सलिप्त होने पर गिरफ्तार किया. बसखारी पुलिस को मुखबिर की ओर से लगातार बसखारी कस्बे में अवैध व्यापार का धंधा होने की सूचना मिल रही थी.

शादी से पहले लड़की के घर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन बोली- ‘मैं टमाटर…’, नजारा देख युवक के निकली चीख

जिस पर पुलिस ने विश्वास करते हुए क्षेत्राधिकार नगर देवेंद्र कुमार मौर्य के नेतृत्व और निरीक्षक संत कुमार सिंह और निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए होटल के कमरे से युवक और युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार कस्बे में स्थित शान ए अवध होटल के मालिक और मैनेजर क्षेत्र के आस पास के युवक और युवतियों को अपने होटल में कमरा देकर अनैतिक व्यापार कराते हैं.

क्षेत्राधिकारी नगर देवेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में शान ए अवध होटल में अचानक छापेमारी की गयी तो रिसेप्सन पर मनीष कुमार वर्मा मिले जो अपने आपको होटल का मैनेजर बताए बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सौरभ पटेल होटल का मालिक बताया.

जिन्हे साथ लेकर होटल के कमरों की सघनता से तलाशी की गयी तो होटल के अलग-अलग कमरों से कुल 3 जोड़े लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले. जिनकी तलाशी ली गयी तो 06 पीस कण्डोम, 06 अदद शक्ति वर्धक दवा का टैबलेट, कुल 21970 रूपये, 06 मोबाईल फोन, 01 अदद टैब व 01 अदद रजिस्टर बरामद हुआ.

होटल पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तारी टीम में क्राइम निरीक्षक संजय कुमार पांडेय, कांस्टेबल अमित चौरसिया, बृजेश यादव, महिला कांस्टेबल शीबू यादव, रतन शुक्ला, नीरज उपाध्याय शामिल रहे. इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि अनैतिक दिए व्यापार अधिनियम की धारा में सभी लोगों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *