एसएससी एग्ज़ाम फर्जीवाड़ा: सॉल्वर गैंग पर बड़ा खुलासा, मोबाइल से मिली सैकड़ों युवाओं की चैट

0
एसएससी एग्ज़ाम फर्जीवाड़ा: सॉल्वर गैंग पर बड़ा खुलासा, मोबाइल से मिली सैकड़ों युवाओं की चैट


Last Updated:

Noida News: नोएडा में एसएससी सीजीएल परीक्षा में सॉल्वर गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. इनके पास से 13 मोबाइल से 100 से अधिक अभ्यर्थियों की चैट मिली है. सेंटर हेड और एजेंसी भी शामिल पाए गए.

AI Photo
नोएडा: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) टियर-1 परीक्षा में सॉल्वर गैंग पर बड़ा खुलासा सामने आया है. पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके कब्जे से जब्त किए गए 13 मोबाइल फोन की जांच में 100 से अधिक अभ्यर्थियों से पेपर सॉल्व कराने संबंधी चैट सामने आई है. जांच एजेंसियों को आशंका है कि इन अभ्यर्थियों में से कई के पेपर पहले ही सॉल्व करा दिए गए थे, जबकि कुछ के लिए तैयारी चल रही थी. पूछताछ में सामने आया है कि गैंग अभ्यर्थियों को एक ही हॉल में बैठाता था. एक दिन में ऐसे 5-6 अभ्यर्थियों को परीक्षा दिलाई जाती थी और 2 सॉल्वर उनके पेपर हल करते थे.

एसटीएफ यह भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह ने एसएससी के अलावा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इसी तरह का फर्जीवाड़ा किया है. अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

सेंटर हेड और एजेंसी की मिलीभगत

एसटीएफ की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गैंग को परीक्षा केंद्र संचालकों और एजेंसी का सहयोग मिल रहा था. नोएडा के सेक्टर-80 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र के हेड और मैनेजर ने एजेंसी से अनुमति लेकर परीक्षा आयोजित कराई थी. जांच में साबित हुआ है कि दोनों की मिलीभगत से ही सॉल्वर गैंग को सेंटर पर सक्रिय किया गया.

नोएडा में गैंग के पास सेक्टर-64, 80 और 155 में तीन परीक्षा केंद्र थे. पुलिस को आशंका है कि इन केंद्रों पर भी फर्जी तरीके से सॉल्वर बैठाए गए होंगे. फिलहाल एसटीएफ सभी केंद्रों और एजेंसियों की भूमिका की गहन जांच कर रही है. इस पूरे मामले ने प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

authorimg

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

SSC एग्ज़ाम फर्जीवाड़ा: सॉल्वर गैंग पर बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *