एसी, फ्रिज का सीखना है काम, तो यहां मिलेगी फ्री में ट्रेनिंग..जानिए प्रोसेस

0
एसी, फ्रिज का सीखना है काम, तो यहां मिलेगी फ्री में ट्रेनिंग..जानिए प्रोसेस


Last Updated:

अमेठी के गौरीगंज स्थित RSETI संस्थान में बेरोजगार युवाओं और युवतियों के लिए निशुल्क स्किल ट्रेनिंग का सुनहरा अवसर उपलब्ध है. यहां एसी, फ्रिज और इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयरिंग के साथ-साथ ब्यूटी पार्लर और फैशन डिजाइनिंग जैसे कोर्स सिखाए जा रहे हैं. बिना किसी फीस और जटिल प्रक्रिया के, केवल आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाण पत्र के आधार पर सीधे आवेदन कर युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं.

अमेठी: बेरोजगार युवा और युवतियां रोजगार पाने के लिए विभिन्न तरीकों से प्रयास करते हैं, लेकिन अक्सर उन्हें समझ नहीं आता कि किस क्षेत्र में जाएं जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके. ऐसे में अमेठी में उनके लिए एक साथ कई अवसर उपलब्ध हैं, जहां वे निशुल्क प्रशिक्षण लेकर अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं.

अमेठी के गौरीगंज स्थित बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान में युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यहां एसी रिपेयरिंग, फ्रिज रिपेयरिंग, इलेक्ट्रॉनिक वर्क जैसे विभिन्न उपयोगी क्षेत्रों में प्रशिक्षण का अवसर मिलता है. अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की फीस देने की आवश्यकता नहीं है. इसके अलावा छात्राओं के लिए ब्यूटी पार्लर और फैशन डिजाइनिंग से जुड़े कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं, जिससे वे अपना भविष्य बेहतर बना सकती हैं.

सीधे करना होगा आवेदन, न कोई वेबसाइट न झंझट

अमेठी जिले के इस संस्थान में प्रशिक्षण के लिए सीधे आवेदन करना होता है. इसके लिए सिर्फ आधार कार्ड और आठवीं पास का शैक्षिक प्रमाण पत्र आवश्यक है. न कोई वेबसाइट की जरूरत है और न ही किसी जटिल प्रक्रिया की. इच्छुक अभ्यर्थी सीधे आवेदन कर सकते हैं और अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं.

प्रशिक्षण ले रहे छात्र विवेक कुमार ने बताया कि इस पहल से बेरोजगारी से रोजगार की ओर बढ़ना आसान होगा. इससे भविष्य में रोजगार शुरू करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे.

वहीं, मास्टर ट्रेनर प्रकाश जायसवाल ने बताया कि संस्थान में समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनसे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है. आरसेटी का उद्देश्य ही बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके और वे आत्मनिर्भर बनें.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *