ऐसा लगा, जैसे बिल्डिंग गिरी हो… अगर स्कूल में गिर जाता एयरक्राफ्ट, तो हो जाता बड़ा हादसा
Last Updated:
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वायु सेना का एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. हालांकि गनीमत रही की किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई. एयरक्राफ्ट में सवार दोनों पायलटों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया. बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट स्कूल के ऊपर से होता हुआ गुजरा पर पायलटों की सूझबूझ के कारण जैसे-तैसे एयरक्राफ्ट को खाली जगह पर उतारा.
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वायु सेना का एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. हालांकि गनीमत रही की किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई. एयरक्राफ्ट में सवार दोनों पायलटों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया. बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट स्कूल के ऊपर से होता हुआ गुजरा पर पायलटों की सूझबूझ के कारण जैसे-तैसे एयरक्राफ्ट को खाली जगह पर उतारा. वहीं केपी ग्राउंड स्कूल के शिक्षकों और बच्चों ने हादसे को लेकर बयान दिया. बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट अगर केपी स्कूल के ग्राउंड में गिरता तब बड़ा हादसा हो सकता था.
बच्चों ने बताई आंखों देखी कहानी
दुर्घटना के समय स्कूल में परीक्षा चल रहा था. आसमान में धड़ाम की आवाज गूंज गई. अनियंत्रित विमान और पैरासूट ने शिक्षकों और बच्चों को सन्न किया. हालांकि स्थानीय 6 बहादुर चरवाहों ने विमान में सवार लोगों की जान बचाई. विमान जहां गिरा वह दलदल वाला तालाब है. दलदल, जमीन, पानी और तालाब मे मौजूद जलकुंभी घास रेस्क्यू टीम के लिए चुनौती बनी.

प्रयागराज में एयरक्राफ्ट क्रैश.
वहीं केपी स्कूल के जुड़े हुए छात्रों ने न्यूज़ 18 से बातचीत के दौरान कहा कि वहां से एक प्लेन आ रहा था. इधर गिरने वाला था. पैराशूट खुल गया इसी बीच तेज आवाज हुआ. पायलट ने फोन किया फिर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. वहीं अन्य छात्रों ने कहा कि हम वहां पर मौजूद थे. जैसे ही जहाज नीचे गिरा भीड़ जमा हो गई. दो लोग कूद के उन्हें रेस्क्यू करके बाहर ले गए.
‘ऐसा लगा जैसे बिल्डिंग गिरी हो’
बातचीत के दौरान शिक्षकों ने कहा कि हम लोग मौके पर मौजूद थे. अचानक बहुत तेज आवाज आई. ऐसा लगा जैसे कोई बिल्डिंग गिर गई. तेज गड़बड़ाहट की आवाज आई. ऊपर क्लासेस चल रही थी. हम लोगों ने ऐसा कुछ सोचा नहीं. तुरंत बाहर आए तब तक भीड़ भी इकट्ठा थी. अचानक आवाज आई कि प्लेन क्रैश हुआ. हम लोगों छत पर पहुंचे तो देखा कि प्लेन जमीन पर गिरा था. पैराशूट खुला हुआ.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें