औरतों के अंडरगार्मेंट छू रहा था पुलिस वाला, किसी ने बना लिया वीडियो, अब हो गए वायरल
Last Updated:
पुलिसवाले का अंडरगार्मेंट छूने वाला वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने जांच शुरू की. जांच में जो खुलासा हुआ, वो हैरान कर देने वाला था. दरअसल, 5 पुलिसकर्मी ड्यूटी छोड़कर शॉपिंग मॉल में घूम रहे थे. इसके बाद एसपी ख्याति गर्ग ने सख्त कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल राशीद चौधरी, कांस्टेबल विक्रांत चौधरी, कांस्टेबल रचित राजपूत, कांस्टेबल लोकेश पांडे सभी पांचों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.
लखीमपुर खीरी में पुलिसवाला छू रहा था औरतों का अंडरगारमेंट.
लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में एक पुलिसकर्मी शॉपिंग मॉल के अंदर आपत्तिजनक हरकत करते हुए दिखाई दे रहा है. मामले में अब बड़ी कार्रवाई हुई है. लखीमपुर खीरी जिले में वायरल हो रहे इस वीडियो में पढ़ुआ थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार वर्मा एक शॉपिंग मॉल के अंदर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स को अनुचित तरीके से छूते हुए नजर आ रहे हैं.
पांचों पुलिसकर्मी ड्यूटी छोड़कर शॉपिंग मॉल घूमने गए थे
शुरुआत में पुलिस विभाग ने सफाई दी कि पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ शॉपिंग के लिए मॉल गया था. लेकिन जैसे-जैसे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. मामला गंभीर होता गया. इसके बाद लखीमपुर खीरी की एसपी ख्याति गर्ग ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए. जांच में जो खुलासा हुआ, उसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया. जांच में सामने आया कि 27 अप्रैल 2026 को होमगार्ड की परीक्षा के दौरान सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पढ़ुआ थाने के पांच पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी छोड़कर मॉल में शॉपिंग करने चले गए थे. जिसे पुलिस विभाग ने घोर लापरवाही और गंभीर अनुशासनहीनता माना.
एसपी ने पांचों पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
इसके बाद एसपी ख्याति गर्ग ने सख्त कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल राशीद चौधरी, कांस्टेबल विक्रांत चौधरी, कांस्टेबल रचित राजपूत, कांस्टेबल लोकेश पांडे सभी पांचों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. इस कार्रवाई का निलंबन पत्र भी खीरी पुलिस के मीडिया सेल व्हाट्सएप ग्रुप में जारी किया गया है. फिलहाल इस पूरे मामले ने पुलिस विभाग की कार्यशैली और अनुशासन पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या और कार्रवाई होती है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें