कन्नौज का खास Rose Water स्प्रे, गर्मी और थकान को कहें अलविदा!
Last Updated:
Kannauj Rose Water: कन्नौज का गुलाब जल देश-विदेश में प्रसिद्ध है. गर्मियों में त्वचा को ठंडक और ताजगी देने के लिए इसका उपयोग होता है. 100 एमएल की बोतल ₹60 में मिलती है. त्वचा की टोनिंग और निखार में मददगार है.
गुलाब जल त्वचा को अंदर से देता है नमी
हाइलाइट्स
- कन्नौज का गुलाब जल देश-विदेश में प्रसिद्ध है.
- 100 एमएल की बोतल ₹60 में मिलती है.
- गुलाब जल त्वचा को ठंडक और ताजगी देता है.
Kannauj Rose Water: कन्नौज में बने गुलाब जल का स्वाद और खुशबू न केवल देशभर में बल्कि विदेशों में भी बहुत फेमस है. विशेष रूप से गर्मियों के मौसम में गुलाब जल का उपयोग त्वचा को ठंडक और ताजगी का एहसास दिलाने के लिए किया जाता है. गुलाब जल के स्प्रे का इस्तेमाल करने से महज कुछ सेकंड्स में ही चेहरे और शरीर में ठंडक का एहसास होता है. कन्नौज के इत्र व्यापारी बताते हैं कि यदि धूप से आने के बाद कुछ देर रुककर इस खास गुलाब जल स्प्रे का इस्तेमाल किया जाए, तो चेहरे पर ताजगी का असर तुरंत दिखाई देता है.
कैसे बनता है गुलाब जल?
कन्नौज में गुलाब जल को बड़े पैमाने पर तैयार किया जाता है. यह गुलाब की ताजगी से भरी पंखुड़ियों से तैयार होता है. कन्नौज का गुलाब जल अपनी शुद्धता के लिए जाना जाता है और इसे अन्य स्थानों से अलग माना जाता है. गुलाब जल का इस्तेमाल सिर्फ सौंदर्य वर्धन के लिए ही नहीं, बल्कि खानपान में भी किया जाता है. गर्मियों में इस गुलाब जल का स्प्रे खास तौर पर स्किन के लिए बेहद लाभकारी होता है. जब यह स्प्रे चेहरे पर लगाया जाता है, तो यह चेहरे के छोटे-छोटे छिद्रों में समा जाता है और त्वचा के अंदर ठंडक का एहसास कराता है. साथ ही, यह चेहरे की टोनिंग भी करता है, जिससे त्वचा निखर उठती है.
गुलाब जल की कीमत
गुलाब जल की कीमत की बात करें तो 100 एमएल की बोतल ₹60 में उपलब्ध है. कन्नौज में गुलाब जल के अलग-अलग पैकिंग के ऑप्शन भी मौजूद हैं, जिनकी कीमत ₹1200 प्रति किलो तक पहुंच सकती है. इस गुलाब जल को विभिन्न स्थानों पर खरीदा जा सकता है, और यह खासतौर पर गर्मियों के मौसम में ज्यादा पसंद किया जाता है.
क्या है गुलाबजल के फायदे
कन्नौज के व्यापारी निशीष तिवारी बताते हैं कि यहां बने गुलाब जल का कई फायदे हैं. खासकर गर्मियों में, यह गुलाब जल चेहरे और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है. जब इस गुलाब जल को चेहरे पर स्प्रे किया जाता है तो यह चेहरे की त्वचा को तुरंत ताजगी और ठंडक देता है. इसके अलावा, यह चेहरे को निखारने के साथ-साथ त्वचा की टोनिंग भी करता है. व्यापारी ने यह भी कहा कि गुलाब जल चेहरे की त्वचा में समाकर उसे टाइट और चमकदार बनाता हैं. चाहे धूप हो या थकान, 4 से 5 बार गुलाब जल स्प्रे करने से त्वचा में एक नई ऊर्जा का संचार होता है.