कम लागत में दोगुना मुनाफा, जानिए इस सुगंधित घास से कैसे कमाएं सालाना 1.5 लाख

0
कम लागत में दोगुना मुनाफा, जानिए इस सुगंधित घास से कैसे कमाएं सालाना 1.5 लाख


Last Updated:

Moradabad News: पारंपरिक फसलों के घटते मुनाफे और आवारा पशुओं के आतंक से परेशान किसानों के लिए ‘तमारोसा’ की खेती एक वरदान साबित हो रही है. कम लागत और नाममात्र की देखभाल में दोगुना मुनाफा देने वाली यह सुगंधित फसल न केवल आवारा जानवरों के डर से मुक्त है, बल्कि इसका तेल बाजार में महंगे दामों पर बिकता है. अगर आप भी खेती से सालाना 1 से 1.5 लाख रुपये तक की स्थिर आमदनी चाहते हैं, तो कृषि वैज्ञानिकों की यह सलाह आपके बहुत काम आ सकती है.

Moradabad News: किसान साथी अगर आप कम लागत में दोगुना मुनाफा कमाना चाहते हैं तो तमारोसा की खेती आपके लिए बेस्ट विकल्प है. तमारोसा एक अत्यधिक लाभदायक सुगंधित घास है. इसकी खेती गेहूं-धान जैसी पारंपरिक फसलों के मुकाबले दोगुनी कमाई देती है. सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे आवारा जानवर नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. इसलिए रखवाली का झंझट भी नहीं. इसकी पत्तियों से निकलने वाला तेल बाजार में बहुत मांग में है. इस तेल का इस्तेमाल दवाओं, इत्र, साबुन और सौंदर्य प्रसाधनों में बड़े पैमाने पर होता है.

बुवाई का सही समय और तरीका
मुरादाबाद के कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेंहदीरत्ता ने बताया कि तमारोसा एक बहुवर्षीय (संजलीय) फसल है. इसकी खेती मुख्य रूप से तेल के लिए की जाती है और इस फसल को जुलाई के महीने में लगाया जाता है. इसे हम बीज से भी लगा सकते हैं और कलम से भी लगा सकते हैं. बीज से लगाने में आसानी रहती है. 1 एकड़ खेती के लिए लगभग 2 किलो बीज पर्याप्त होता है.

खेत की तैयारी और खाद प्रबंधन
उन्होंने बताया कि बुवाई से पहले खेत में अच्छी मात्रा में जैविक खाद होना जरूरी है. इसके लिए आप पहले से ढैंचा खाद की फसल उगाकर खेत में पलट सकते हैं या फिर अच्छी मात्रा में गोबर की खाद डाल सकते हैं. इसके बाद ही बुवाई करें.

कटाई, पैदावार और मुनाफा
एक साल में इस फसल की दो कटाइयां होती हैं. जब पौधे पूरी तरह तैयार हो जाएं तब ऊपर से कटाई कर ली जाती है. उन्होंने बताया कि इसका तेल औषधीय उपयोग में बहुत ज्यादा काम में आता है. इसके अलावा इसका इस्तेमाल दवाइयों और इत्र बनाने में भी किया जाता है. इस फसल में जिंक की मात्रा बहुत अच्छी होती है. 1 एकड़ से आसानी से 70 किलो तक तेल निकल आता है, जो बाजार में अच्छे दामों पर बिक जाता है. इस तरह से किसान भाई इस फसल से सालाना 1 से 1.5 लाख रुपये तक की आमदनी कर सकते हैं.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *