कांवड़ियों के रास्ते में आई ऐसी आवाज, कुछ ही देर में होने लगा बवाल, प्रयागराज में तनाव
Last Updated:
Kanwar Yatra: प्रयागराज में कांवड़ियां डीजे बजाकर जा रहे थे, उसी दौरान नमाज हो रही थी. इसी के चलते दोनों समुदायों के बीच झड़प हो गई. आइए जानते हैं पूरा मामला.
दो समुदायों में विवाद.
कांवड़ियों के दल में डीजे शामिल था और इसी वक्त गांव में स्थित मस्जिद में जुम्मे की नमाज चल रही थी. जिसका स्थानीय दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा विरोध किया गया. जिसके बाद दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई फिर दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए. सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया.
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया. इसके बाद कांवड़ियों को आगे के लिए रवाना किया गया. कावड़ यात्रियों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मऊआइमा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. दूसरे पक्ष के तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है. डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत के मुताबिक मौके पर शांति व्यवस्था कायम है.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.