कांवड़ यात्रा मार्ग पर हिंदू नाम से ढाबा चला रहा था मुस्लिम, ऐसे हुई पहचान, हिंदू संगठनों में उबाल, जानें मामला
Last Updated:
Muzaffarnagar News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर इस बार भी दुकानों में नेम प्लेट लगाने और मांस-मदिरा प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए हैं. जिसके बाद मुजफ्फरनगर के एक ढाबे में विवाद खड़ा हो …और पढ़ें
कांवड़ यात्रा 2025.
मुजफ्फरनगरः कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है. पिछले साल की तरह इस बार भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड यात्रा मार्ग पर दुकानदारों को नेम प्लेट लगाने और मांस-मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं. इस आदेश के बाद मुजफ्फरनगर में एक ढाबे को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया. हिंदू संगठनों का आरोप है कि यहां एक ढाबा हिंदू नाम से संचालित हो रहा था, जबकि वह मुस्लिम था. जिसके बाद विवाद बढ़ गया, लेकिन पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया.
ढाबे के मालिक पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने जानबूझकर हिंदू नाम रखकर श्रद्धालुओं को भ्रमित किया है. हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि ढाबा मालिक अपने होटल का नाम नहीं बदलते हैं, तो जल्द ही वहां धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.
बता दें कि सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव के भक्त देशभर से गंगाजल लाकर जलाभिषेक के लिए निकलते हैं. इस बार यह यात्रा 11 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगी. हर साल की तरह इस बार भी यूपी और उत्तराखंड सरकार यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने में लगी है.