कानपुर में डबल डेकर बस ट्रक से टकराई, झांसी में बीजेपी नेता का डांस वीडियो वायरल

0
कानपुर में डबल डेकर बस ट्रक से टकराई, झांसी में बीजेपी नेता का डांस वीडियो वायरल


लखनऊ में रोडरेज की घटना
लखनऊ में देर रात इंदिरा नगर में रोडरेज का मामला आया सामने. अमराई गांव के नौबस्ता पुलिया के पास ओवरटेकिंग को लेकर हुआ विवाद. स्कॉर्पियो सवार युवकों ने कार सवार परिवार से की मारपीट. युवकों ने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा. मारपीट में एक युवक राहुल हुआ घायल. नंबर के आधार पर स्कॉर्पियो की तलाश में जुटी पुलिस. राहुल को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती. मारपीट, गाली गलौज, हंगामे का वीडियो वायरल.

कानपुर में डबल डेकर बस ट्रक से भिड़ी
कानपुर के बिल्हौर के अरौल क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा. तेज रफ्तार डबल डेकर बस आगे चल रहे ट्रक से भिड़ी ट्रक पलटा. बस, ट्रक चालक समेत एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल. 3 की हालत गंभीर, कानपुर रेफर. बस में करीब 40 यात्री सवार, दिल्ली जा रही थी. पुलिस,यूपीडा कर्मियों ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान. घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया. घटना बिल्हौर थानाक्षेत्र के अरौल इलाके की.

झांसी में बीजेपी नेता का डांस वीडियो वायरल
झांसी में बीजेपी नेता आदर्श शर्मा के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. बार बालाओं के साथ डांस करते दिखे नेता जी. डांस पार्टी के दौरान जमकर छलके जाम, नोट भी उड़ाए गए. वीडियो को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म. न्यूज 18 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.

सुल्तानपुर में बोलेरो ने दो भाइयों को रौंदा
सुल्तानपुर जिले में बेकाबू बोलेरो ने दो सगे भाइयों को रौंदा मौके पर दर्दनाक मौत. अखंड नगर क्षेत्र में ऑटो के पास खड़े थे भाई.  ​मृतकों की हुई पहचान, सरिया मुबारकपुर निवासी अनिल और प्रदीप के रूप में हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. ​घटना के बाद बोलेरो लेकर चालक फरार

प्रयागराज में टॉवर पर चढ़ गई लड़की
प्रयागराज जिले में गंगानगर जोन के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक लड़की अपनी मांगों को लेकर मोबाइल टावर  पर चढ़ी. लड़की मोबाइल टावर पर काफी ऊंचाई पर चढ़ गई है. सूचना पर मौके पर नवाबगंज थाने की मंसूराबाद चौकी पुलिस पहुंच चुकी है. पुलिस लड़की से संपर्क करने और उसकी मांगों को पता करने में जुटी है. हालांकि लड़की की ज्यादा ऊंचाई पर होने की वजह से उससे बातचीत और संपर्क नहीं हो पा रहा है. पुलिस फिलहाल लड़की को समझाने बुझाने में जुटी है. पुलिस लड़की की मांग के बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है. पुलिस लड़की की पहचान करने की भी कोशिश कर रही है. नवाबगंज थाना क्षेत्र के सम्हई गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ी है लड़की.

बरेली में यूट्यूबर ने लाइक के लिए उड़ाया योजना का मजाक
बरेली जिले में यूट्यूबर की जल जीवन मिशन योजना पर विवादित वीडियो वायरल. लाइक और ज्यादा व्यूज हासिल करने के लिए सरकारी योजना का मजाक उड़ाया. यूट्यूबर का जल जीवन मिशन योजना का मजाक उड़ाते वीडियो वायरल हुआ. जल जीवन मिशन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. जल जीवन मिशन से हर घर नल योजना सरकार का उद्देश्य है. 2028 तक हर घर स्वच्छ पानी देना सरकार का लक्ष्य है.

जज के नाम पर साइबर ठगों ने वकीलों से मांगे रुपये
सोनभद्र जिले में साइबर ठगों ने जिला जज के नाम पर लोगों से मांगे रुपए. जिला जज का व्हाट्सअप बनाकर अधिवक्ताओं को मेसेज भेज कर मांगे रुपये. दो मोबाइल नंबरों से फर्जी व्हाट्सएप बना कर अधिवक्ताओं एवं अन्य अधिकारियों को मैसेज भेजे. जैसे ही प्रकरण की जानकारी जिला जज के पास पहुंची, मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई. सदर मुंसरिम की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

संभल में स्कूल में मजहबी गतिविधियां चलाने पर तीन टीचर सस्पेंड
संभल जिले में प्राथमिक विद्यालय में मजहबी गतिविधियां चलाने में तीन अध्यापक सस्पेंड. धार्मिक उन्माद फैलाने पर एबीएसए की जांच के बाद डीएम के आदेश फर कार्यवाही. कार्यवाहक प्रधानाध्यापक मोहम्मद अंजार अहमद, सहायक अध्यापक मौहम्मद गुल एजाज तथा कर्तव्य का सही निर्वहन न करने पर अवकाश पर चल रहा प्रधानाध्यपक व वालेश कुमार सस्पेंड. अंजार अहमद एव गुल एजाज के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज,संभल के गांव जालब सराय का मामला.

सोनभद्र में 61 लाख की शराब की गई नष्ट
सोनभद्र जिले में दो बार में पकड़ी गई 61.19 लाख की शराब को नष्ट कराया गया. लगभग 12,989 लीटर अवैध शराब की गई नष्ट. 71 मुकदमों का त्वरित निस्तारण कराने में सफलता मिली है. अवैध शराब थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराई गई. करमा थाना क्षेत्र के परिसर में की गई कार्यवाही.

कानपुर में महिला ने लगा ली फांसी
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या. पुलिस ने फंदे से उतार कर महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां महिला का देर रात तक इलाज चला. इसके बाद कल्याणपुर के निजी अस्पताल संचालक ने महिला को किया हैलट रेफर. महिला की इलाज के दौरान देर रात हुई मौत. घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत.

सीतापुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
सीतापुर जिले में पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़. अटरिया थाना क्षेत्र के नहर कोठी के पास हुई मुठभेड़. दोनों तरफ से हुई कई राउंड फायरिंग. गोली लगने से बदमाश मो. फरीद और बैजनाथ हुए घायल. दोनों बदमाशों पर था 50-50 हजार का इनाम. चोरी के मामले में चल रहे थे वांछित. बदमाशों से सात लाख के पीली धातु के जेवर हुआ बरामद. बाइक सहित दो तमंचा, चार खोखा, तीन जिंदा कारतूस सहित नगदी हुई बरामद. सिधौली और संदना थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं बदमाश. एसओजी और अटरिया पुलिस को मिली सफलता.

हरदोई में भाई-बहन की गड्ढे में डूबने से मौत
हरदोई जिले में लोनार थाना क्षेत्र के चिमना गांव स्थित ईंट भट्ठे पर बड़ा हादसा. बारिश का पानी भरे गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत. मृतक बच्चे लखीमपुर खीरी निवासी मजदूर इरशाद खान के 7 वर्षीय बेटे और 9 वर्षीय बेटी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे. मामले में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येंद्र सिंह ने दी.

बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस का फटा टायर
बदायूं जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस का टायर फटने से बस पलटी. बस पलटने से एक की मौत , 30 लोग हुए घायल. 5 घायलों को जिला अस्पताल और कुछ को लोगों को बरेली कराया गया भर्ती. टायर फटने के बाद बस पलटते हुए सड़क के दूसरी ओर पहुंची. मूसाझाग थाना क्षेत्र के सराय पिपरिया गांव के पास हुआ हादसा.

मेरठ में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़
मेरठ जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़. पुलिस की गोली लगने से कुख्यात अमन ओबेरॉय घायल,. मुठभेड़ के दौरान नवीन उपाध्याय भी गिरफ्तार. सड़क पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में भी आरोपी हैं दोनों. पहले भी गंभीर धारा में कई मुकदमे दर्ज. मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगी. थाना लोहिया नगर क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी के पास मुठभेड़.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *