काफी देर से लॉक था ट्रेन का बाथरूम, अंदर हो रही थी हलचल, TTE ने RPF को बुलाया
Last Updated:
ट्रेन का टायलेट काफी देर से बंद था. अंदर हलचल होने पर यात्रियों को शक हुआ. टीटीई से शिकायत की गयी. आरपीएफ के आने पर गेट खुला तक मामला सामने आया.
झांसी. भारतीय रेलवे ट्रेनों में अनयिमित और बगैर टिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चला रहा है. ट्रेनों और स्टेशनों पर टीटीई और कमर्शियल के कर्मचारी सघन जांच अभियान चला रहे हैं. इसका असर भी दिख रहा है. काफी संख्या में लोग पकड़े जा रहे हैं और रेलवे को राजस्व भी मिल रहा है. इसी तरह का एक जांच अभियान ललितपुर में चलाया जा रहा था. इस दौरान 13 ट्रेनों की जांच की गयी. अभियान की सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि ट्रेनों के दोनों गेटों से टीटीई चढ़ते थे और जांच करते थे. इस दौरान कुल 208 लोगों को पकड़ा गया और 113700 रुपये की राजस्व की वसूली की गयी.इस तरह का अभियान जारी रहेगा.
इस दौरान टीटीई एक कोच में चढ़े और जांच करना शुरू कर दिया. जांच करने के बाद जब वो दूसरे कोच में जा रहे थे, यात्रियों ने बताया कि एक टॉयलेट काफी देर से बंद है और खुल नहीं है. अंदर हलचल चल रही थी. टीटीई ने भी इसे खटखटा कर खुलवाने की कोशिश की लेकिन नहीं खुला. इसके बाद आरपीएफ को बुलाया गया काफी ने खुलवाने की कोशिश की, पहले नहीं खुला, काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुला तो कई यात्री इस बाथरूम में घुसे थे.
जांच करने पर पता चला कि ये सभी बगैर टिकट यात्री थी और टीटीई से बचने के लिए कोच में घुसे थे. सभी को बाहर निकला गया और कोच में लगाया गया. इसके बाद पेनाल्टी लगाकर कार्रवाई की गयी. हालांकि कई यात्री तरह तरह के तर्क देकर बचने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन टीटीई ने उनकी एक न सुनी.
इस चेकिंग अभियान में चेकिंग स्टाफ संजय कुमार सोनकर, सोनू राय, सुरेश चंद्र वैश्य, सैयद ताज अब्बास, आशीष कटारे, प्रदीप श्रीवास, जितेंद्र सिंह अहिरवार, प्रगति यादव और सूरज कुमार उपस्थित रहे.
I
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।