कितना भी तपे सूरज, कितनी भी धधके धरती…हरा-भरा रहेगा घर का गार्डन, जानिए ट्रिक

0
कितना भी तपे सूरज, कितनी भी धधके धरती…हरा-भरा रहेगा घर का  गार्डन, जानिए ट्रिक


Last Updated:

Garden Care Tips : गर्मी का मौसम आते गार्डन के पौधों पर आफत टूटने लगती है. उनकी वृद्धि रुक जाती है. कई बार पौधे सूख भी जाते हैं. ऐसे में हमें क्या करना चाहिए. गोंडा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुधांशु लोकल 18 से बताते हैं कि इन दिनों आप गार्डन में लगे पौधों के आसपास सूखी घास, पत्तियां या भूसा बिछा सकते हैं. इससे मिट्टी की नमी लंबे समय तक बनी रहती है. जड़ों को तेज गर्मी से सुरक्षा मिलती है. तेज धूप से बचाने के लिए पौधों पर ग्रीनहाउस और हल्का कपड़ा लगाया जा सकता है.

गोंडा. गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप और लू का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं, बल्कि पौधों पर भी पड़ता है. अधिक तापमान के कारण गार्डन और सब्जी की फसलें झुलसने लगती हैं, उनकी वृद्धि रुक जाती है और कई बार पौधे सूख भी जाते हैं. ऐसे में यदि समय रहते सही देखभाल की जाए तो पौधों को गर्मी से बचाया जा सकता है. गोंडा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुधांशु लोकल 18 से बताते हैं कि गर्मी के दिनों में पौधों को सुबह जल्दी या शाम को पानी देना चाहिए. दोपहर में पानी देने से मिट्टी जल्दी गर्म हो जाती है और पौधों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता. नियमित सिंचाई से पौधे स्वस्थ रहते हैं. गार्डन में लगे पौधों के आसपास सूखी घास, पत्तियां या भूसा बिछा सकते हैं. इसे मल्चिंग कहा जाता है. इससे मिट्टी की नमी लंबे समय तक बनी रहती है. जड़ों को तेज गर्मी से सुरक्षा मिलती है.

मल्चिंग क्यों जरूरी

डॉ. सुधांशु ने बताया कि गार्डन और सब्जी की फसलों में नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग का उपयोग करना चाहिए. इसके लिए पौधों के आसपास सूखी घास, पत्तियां, भूसा या अन्य जैविक सामग्री बिछाई जा सकती है. इससे मिट्टी की नमी लंबे समय तक बनी रहती है और पौधों की जड़ों को तेज गर्मी से सुरक्षा मिलती है. खरपतवार भी कम उगते हैं. तेज धूप से बचाने के लिए छोटे और नाजुक पौधों पर नेट सेट, ग्रीनहाउस और हल्का कपड़ा लगाया जा सकता है. इससे सीधे पड़ने वाली धूप का असर कम होता है और पौधों को बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण मिलता है. विशेष रूप से टमाटर, मिर्च, धनिया और अन्य सब्जियों के पौधों को अधिक गर्मी से बचाना जरूरी होता है.

डॉ. सुधांशु के अनुसार, गर्मी में पौधों को जरूरत से ज्यादा खाद नहीं देनी चाहिए. अधिक मात्रा में रासायनिक खाद देने से पौधों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है. इसके बजाय जैविक खाद या कंपोस्ट का उपयोग करें. इससे पौधों को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं और उनकी वृद्धि भी अच्छी होती है. गर्मी के मौसम में कीट और रोगों का प्रकोप भी बढ़ जाता है. समय-समय पर पौधों का निरीक्षण करते रहना चाहिए. यदि पत्तियों पर धब्बे, कीट दिखाई दें तो तुरंत उपचार करना चाहिए.

दोपहर में सिंचाई के नुकसान

डॉ. सुधांशु बताते हैं कि अपने सब्जी और गार्डन का सिंचाई करते समय विशेष बात का ध्यान रखना चाहिए. गर्मी के मौसम में सिंचाई सुबह के समय और शाम के समय ही करना चाहिए. यदि आप दोपहर में सिंचाई करते हैं तो आपके पौधे गर्मी की वजह से झुलस जाएंगे. आपके पास व्यवस्था हो तो स्प्रिंकलर लगवा लें. इससे पौधा अच्छे से सरवाइव करता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *