किसानों के लिए खुशखबरी! धान, मक्का और बाजरा के बीज के साथ फ्री में मिलेगी मिनी किट

0
किसानों के लिए खुशखबरी! धान, मक्का और बाजरा के बीज के साथ फ्री में मिलेगी मिनी किट


होमताजा खबरकृषि

किसानों के लिए खुशखबरी! धान, मक्का और बाजरा के बीज के साथ फ्री में मिलेगी किट

Last Updated:

Firozabad News: फिरोजाबाद में खरीफ की फसलों के सीजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. खेतों को तैयार करने के साथ ही किसानों के लिए कृषि विभाग की तरफ से धान, मक्का और बाजरा के बीज की बुकिंग शुरू कर दी गई है. इस बार बीजों के साथ-साथ किसानों को फ्री में मिनी किट भी दी जा रही है, जिसका वितरण ‘ई-लॉटरी’ के माध्यम से ब्लॉक स्तर पर होगा.

फिरोजाबाद: खरीफ की फसलों का सीजन बेहद करीब है और फिरोजाबाद जिले के किसान भाई अपने-अपने खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं. जून के महीने से खेतों में बीजों की बुवाई का काम शुरू हो जाएगा. किसानों की सहूलियत के लिए कृषि विभाग की तरफ से धान, मक्का और बाजरा जैसी मुख्य फसलों के सरकारी बीज उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है. इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. जो भी किसान भाई इस बार सरकारी बीज का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें समय रहते ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा बीज
फिरोजाबाद के जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान ने बताया कि खरीफ सीजन के लिए बीजों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है. किसान बाजार से महंगे बीज खरीदने के बजाय कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से बीज बुक कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि इन बीजों का वितरण ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा. इस बार वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए एक नया नियम लागू किया गया है. जिन ब्लॉकों में बीजों की मांग और आवेदन तय लक्ष्य से ज्यादा होंगे, वहां ऑनलाइन ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया जाएगा और बीज बांटे जाएंगे.

किसानों को फ्री में दी जाएगी मिनी किट
कृषि अधिकारी ने किसानों के लिए एक और बड़ी और राहत भरी जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से जिले के किसानों के लिए खास तौर पर बीजों की ‘मिनी किट’ भी उपलब्ध कराई जा रही है, जो पूरी तरह से मुफ्त होगी. इसके लिए भी किसानों को सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा. बीजों की तरह ही इस फ्री मिनी किट का वितरण भी इस बार ई-लॉटरी सिस्टम के जरिए ही किया जाएगा, ताकि सही और जरूरतमंद किसानों तक यह सुविधा पहुंच सके.

लक्ष्य पूरा होने तक खुले रहेंगे आवेदन के लिंक
सुमित चौहान ने बताया कि फ्री मिनी किट और सरकारी बीजों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी, जब तक विभाग को जिले के लिए मिले निर्धारित लक्ष्य के बराबर आवेदन प्राप्त नहीं हो जाते. जैसे ही लक्ष्य के अनुसार आवेदन पूरे हो जाएंगे, वैसे ही पंजीकरण बंद करके ई-लॉटरी के माध्यम से बीज और किट का वितरण शुरू करा दिया जाएगा. इसलिए जो भी किसान भाई इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वे बिना देरी किए जल्द से जल्द अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *