किसानों के लिए खुशखबरी! यहां मिलेगा निशुल्क सरसों का‌ बीज, जल्द करें आवेदन,

0
किसानों के लिए खुशखबरी! यहां मिलेगा निशुल्क सरसों का‌ बीज, जल्द करें आवेदन,


Last Updated:

Agriculture News: लखीमपुर खीरी जिले में सरसों की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है तिलहन की फसल कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली फसल है. ऐसे में किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए सरकार की ओर से किसानों को निशुल्क में बीज उपलब्ध कराने जा रही हैं.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सरसों की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है तिलहन की फसल कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली फसल है. ऐसे में किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए सरकार की ओर से किसानों को निशुल्क में बीज उपलब्ध कराने जा रही हैं. जिससे किसान अपने राजकीय कृषि बीजभंडार पर पहुंच कर सरसों का बीज प्राप्त कर सकते हैं. किसानों को सिर्फ अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा.

जिसके बाद वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.सितंबर और अक्टूबर का महीना सरसों की खेती के लिए परफेक्ट है. रबी का सीजन आते ही अगेती सरसों की खेती शुरू हो जाती है. जिसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को निशुल्क में बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं. जिससे किसानों को महंगे बीजों की खरीदारी करनी पड़े जिसको लेकर किसानों को 2 किलो की मिनी किट उपलब्ध कराई जा रही है.

ऐसे करें आवेदन 
अगर आप भी सरसों की खेती करना चाहते हैं. आप महंगे बीजों की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि अब निशुल्क में बीज उपलब्ध कराए जाएंगे. जिसको लेकर कृषि दर्शन पोर्टल [agridarshan.up.gov.in](http://agridarshan.up.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. यह सुविधा किसानों के लिए फायदेमंद सबित होगीउप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने न्यूज़ 18 लोकल को जानकारी देते हुए बताया कि खीरी जनपद में 12400 सरसों के मिनी कीट का लक्ष्य प्राप्त हुआ है.इन सभी मिनी किट को जनपद के सभी ब्लांक के राजकीय कृषि बीज भंडार पर मिनी किट उपलब्ध करा दी गई है.इसलिए हर किसान को रजिस्ट्रेशन जरूर कराना होगा.यदि रजिस्ट्रेशन करने वाले किसानों की संख्या अधिक हो जाती है तो किट का वितरण लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा. इसमें चयनित किसानों को ही मिनी किट उपलब्ध कराई जाएगी.

homeagriculture

किसानों के लिए खुशखबरी! यहां मिलेगा निशुल्क सरसों का‌ बीज, जल्द करें आवेदन,



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *