किसानों के लिए बंपर कमाई का मौका…बारिश के मौसम में ऐसे करें खेती, बन जाएंगे मालामाल, जानें एक्सपर्ट की सलाह

0
किसानों के लिए बंपर कमाई का मौका…बारिश के मौसम में ऐसे करें खेती, बन जाएंगे मालामाल, जानें एक्सपर्ट की सलाह


Last Updated:

Agriculture News: एएमयू की सालेहा जमाल ने बताया कि मानसून में धान, गन्ना, कपास, मक्का की खेती हाई यील्डिंग बीज व फसल बीमा योजना से किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा दिला सकती है.

वसीम अहमद /अलीगढ़. क्या आप जानते हैं कि मानसून का मौसम किसानों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आता है. दरअसल, एएमयू के भूगोल विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर सालेहा जमाल बताती हैं कि इस समय बोई जाने वाली खरीफ की फसलें, जैसे धान, गन्ना, कपास और मक्का लंबे समय तक नमी मिलने पर बेहतरीन पैदावार देती है. अगर किसान भाई आधुनिक तकनीक, हाई यील्डिंग वैरायटी बीज और क्लाइमेट रेजिलिएंट फसलों का इस्तेमाल करें, साथ ही फसल बीमा योजना का लाभ उठाएं, तो वे कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं.

जानकारी देते हुए एएमयू के ज्योग्राफी डिपार्टमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर सालेहा जमाल ने बताया कि इस मौसम में खरीफ फसल बोई जाती है. जैसे कि धान की खेती हो गई, गन्ने की खेती, कपास की खेती और मक्के की खेती हो गई ये फसलें जो है इस मौसम के लिए बहुत अच्छी हैं, लेकिन इनमें भी कुछ किसान भाइयों को ध्यान देना होगा कि वो नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें. जैसे कि एचवाइवी सीड, हाई यील्डिंग वैरायटी सीड का, जिससे पैदावार बहुत बढ़ती है. क्लाइमेट रेजिलिएट क्रॉप्स का यूज कर सकते हैं. जैसे कि कभी बारिश कम हुई तो वो क्रॉप्स जो हैं तब भी अच्छी पैदावार देती हैं.

सालेहा जमाल ने कहा कि जैसा कि मैंने आपको बताया कि नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें, एचवाइवी सीड का इस्तेमाल करें, क्लाइमेट रेजिलिएंट क्रॉप का इस्तेमाल करें और साथ ही साथ क्योंकि सभी जानते हैं कि हम क्लाइमेट चेंज के एरा में रह रहे हैं, तो कभी बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है, कभी कम दोनों ही हालातों में क्या है कि जो फसलें हैं उनको नुकसान पहुंच सकता है. तो ज्यादा से ज्यादा किसान जो है वो फसल बीमा योजना की तरफ भी अग्रसर हो सकते हैं, जो कि सुनिश्चित करेंगे कि नुकसान में भी उनको कुछ ना कुछ रेम्युलेशन जो है वह सरकार देगी. सिंपल कहा जा सकता है कि ये जो चीजें हैं यानी कि ये जो फसलें हैं, अगर किसान भाई उनको करते हैं तो उनको बेहतर मुनाफा होने की उम्मीद है.

उन्होंने कहा कि वे सारी फसलें जो मैंने आपको बताई, अगर वो इस मौसम में लगाते हैं तो इनकी पैदावार बहुत अच्छी होती है, क्योंकि ये मौसम मानसून का है और इसमें लंबे समय तक नमी रहती है और मैंने जितनी भी फसलों का नाम लिया धान, कपास, गन्ना, मक्का, ये सारी फसल में लंबे समय तक नमी की जरूरत होती है. इसलिए इस मौसम में इनकी पैदावार ज्यादा होती है. इससे कम लागत से किसान बेहतर मुनाफा कमा सकता है.

authorimg

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समेत कई…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समेत कई… और पढ़ें

homeagriculture

किसान बारिश के मौसम में ऐसे करें खेती, बन जाएंगे मालामाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *