किसान इस खेती से बन गया मालामाल! सिर्फ 45 दिनों में हो रही तैयार, लागत से 15 गुना अधिक दे रही मुनाफा
Last Updated:
Agriculture News: बाराबंकी के शेखर यादव ने भिंडी की खेती से 70-80 हजार रुपये मुनाफा कमाया. भिंडी की खेती कम लागत में अधिक उपज देती है और इसे किसी भी मौसम में उगाया जा सकता है.
बाराबंकी जिले के सहेलियां गांव के रहने वाले युवा किसान शेखर यादव ने पारंपरिक खेती के साथ-साथ सब्जियो की खेती की शुरुआत की जिसमें अच्छा मुनाफा देखने को मिला. आज वह करीब 2 बीघे मे भिंडी की खेती कर एक फसल पर 70 से 80 हजार रुपये मुनाफा कमा रहे हैं.
भिंडी की खेती करना बहुत ही आसान है. पहले हम खेत की दो बार गहरी जुताई करते हैं उसके बाद खेत मे मेड बनाकर उस पर भिंडी क़े बीजो की बुवाई खुरपियों के द्वारा लाइन से की जाती है जिससे फसल में खरपतवार कम होता है और सब्जियों का उत्पादन भी कही अधिक होता है इस विधि से करने से एक तो खाद व कीटनाशक दवाइयां का छिड़काव करने में आसानी होती है और फसल को तोड़ने में भी समय की बचत होती है वही इसकी बुवाई करने के बाद 40 से 45 दिनों में फसल निकलना शुरू हो जाती है
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें