कुम्हारों के लिए खुशखबरी, रोजगार के लिए मिलेगा टूलकिट, जानें कैसे करें आवेदन
Last Updated:
कुम्हारों को रोजगार स्थापित करने के लिए निःशुल्क टूलकिट वितरण किया जा रहा है। इस योजना का लाभ वही कर सकता है जो आवेदनकर्ता माटीकला का परम्परागत कारीगर एवं वर्तमान में कार्य कर रहे हों। यदि चाहते है कि निःशुल्क …और पढ़ें
जिसके लिए विभाग द्वारा माटीकला के कारीगरों को निःशुल्क टूल किट्स का वितरण किया जायेगा। इसके लिए विभागीय वेबसाइट upmatikalaboard.gov.in पर टूल किट्स हेतु ऑनलाईन पंजीकरण कर इस कार्यालय को प्राप्त करा सकते है. इस योजना का लाभ वही कर सकता है जो आवेदनकर्ता माटीकला का परम्परागत कारीगर एवं वर्तमान में कार्य कर रहे हों. यदि चाहते है कि निःशुल्क टूल किट मिल को इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की अन्तिम 15 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है.
रोजगार के लिए मिलेगा मुफ्त टूलकिट
अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय संगीत पैलेस निजामुद्दीनपुरा भीटी मऊ से एवं दूरभाष संख्या 7408410764, 9450510803 पर सम्पर्क कर सकते हैं. विभाग द्वारा दिए जाने वाला यदि आप निःशुल्क टूलकिट ले लेते हैं तो कुम्हारों को माटी कला से संबंधित रोजगार करने में आसानी हो जाएगी. टूलकिट के माध्यम से हर उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे. जिससे कुम्हार माटी के बर्तन बना सकते हैं. अपना रोजगार स्थापित कर सकते है.