कूड़ा नहीं कमाई का जरिया है नीम का बीज, एक नहीं अनेकों प्रोडक्ट होगा तैयार, लाखों में कमाई

0
कूड़ा नहीं कमाई का जरिया है नीम का बीज, एक नहीं अनेकों प्रोडक्ट होगा तैयार, लाखों में कमाई


Last Updated:

Uses of Neem Seeds: घरेलू काम में उपयोगी नीम का बीज किसानों के लिए घरेलू स्तर पर भी काफी उपयोगी है. यदि इन बीजों को एक छोटे गड्ढे में डालकर सड़ा दिया जाए तो इससे बेहतरीन जैविक खाद तैयार होती है. किसान इस जैविक खाद को अपने खेतों में डालकर फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में सुधार कर सकते है. साथ ही इससे नीम पाउडर, नीम के बीज का तेल, नीम का साबुन जैसे कई उत्पाद तैयार किए जाते है.

आज के समय में घर के आस-पास पड़ी कई चीजों को लोग कूड़ा समझकर फेंक देते हैं, जबकि वही सामान कमाई का जरिया भी बन सकता है. ऐसा ही एक उदाहरण है नीम के बीज. गर्मी के मौसम में नीम पर गूदी लगनी शुरू हो जाती है, जो न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि इससे अच्छी आमदनी भी की जा सकती है. नीम के बीज का उपयोग कई तरीकों से किया जाता है. आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है और इससे कमाई के क्या विकल्प है.

घरेलू काम में उपयोगी नीम का बीज किसानों के लिए घरेलू स्तर पर भी काफी उपयोगी है. यदि इन बीजों को एक छोटे गड्ढे में डालकर सड़ा दिया जाए तो इससे बेहतरीन जैविक खाद तैयार होती है. किसान इस जैविक खाद को अपने खेतों में डालकर फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में सुधार कर सकते है.

बनते है यह उत्पाद
एक्सपर्ट सविता कुमारी ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि नीम की गूदी जिसे नीम का बीज भी कहा जाता है. बरसात के मौसम में पककर जमीन पर गिरती है. अगर किसान इन बीजों को इकट्ठा कर लें तो इनसे नीम पाउडर, नीम के बीज का तेल, नीम का साबुन जैसे कई उत्पाद तैयार किए जाते है जो स्वास्थ्य से जुड़े उपयोग में आते है. इसके साथ ही नीम की गूदी से निकाले गए तेल की पैकेजिंग करके भी अच्छी कमाई की जा सकती है. वहीं, तेल निकालने के बाद बची नीम की खली को बेचकर भी अतिरिक्त आय प्राप्त की जा सकती है.

इतनी हो सकती है कमाई
नीम के बीज को कुचलने पर तेल और खली दोनों मिलते है. किसान नीम के बीज लगभग 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीद सकते है. तैयार खली को 35 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा सकता है, जबकि 5 लीटर नीम का तेल लगभग 400 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिकता है. इस तेल को पानी में मिलाकर एक लीटर से लगभग 200 लीटर कीटनाशक बनाया जा सकता है. अगर चाहें तो किसान सिर्फ नीम के बीज बेचकर भी अच्छी कमाई कर सकते है.

About the Author

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *