कूद जाऊंगा, फांद जाऊंगा… टंकी पर चढ़ गया पवन, बोला- खुश्बू से बात कराओ, कही- जान तुम नीचे आ जाओ!
Last Updated:
भदोही में एक युवक एकतरफा प्यार में शादी की जिद लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. फिर प्रेमिका के बारे में जो खुलासा हुआ, हैरान कर देने वाला था. चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है.
टावर पर चढ़ा युवक (image credit- canva)घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंच गए और मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे. घंटों तक लोग इस हाई-वोल्टेज ड्रामा देखते रहे. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं माना.
वह बार-बार यही अड़ा रहा कि खुशबू को सामने लाया जाए. पुलिस ने जब खुशबू नाम की महिला की तलाश शुरू की तो चौंकाने वाला सच सामने आया. दरअसल, ऐसी कोई महिला मौजूद ही नहीं थी. इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने एक प्लानिंग की.
ऐसे आया टावर के नीचे…
एक महिला कर्मचारी को फोन पर खुशबू बनकर पवन से बात करने को कहा गया. यह योजना सफल रही और करीब पांच घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार दोपहर लगभग 2 बजे पवन टावर से नीचे उतर आया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो खुलासा हुआ कि पवन बीते दो साल से खुशबू नाम की एक इंस्टाग्राम प्रोफाइल से चैट कर रहा था. इस अकाउंट पर किसी महिला की तस्वीर लगी थी.
क्या है पूरा मामला
महिला बनकर ठग उससे लगातार बातचीत करता था. धीरे-धीरे उसने पवन का विश्वास जीत लिया और प्रेम संबंध का झांसा देकर उससे पैसे भी ऐंठ लिए. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पवन को पूरी तरह विश्वास था कि खुशबू उसकी असली प्रेमिका है और लोग जानबूझकर उसे उससे अलग कर रहे हैं. यही वजह थी कि वह शादी की जिद में वह टावर पर चढ़ गया. लेकिन असल में यह पूरा मामला दरअसल ऑनलाइन धोखाधड़ी का है.