केंद्र सरकार की योजना में ‘घपला’, 4 अफसर तो नपे ही निदेशक को भी किया सस्पेंड

0
केंद्र सरकार की योजना में ‘घपला’, 4 अफसर तो नपे ही निदेशक को भी किया सस्पेंड


Last Updated:

Varanasi News: उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में गड़बड़ी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई करते हुए चार अधिकारियों को निलंबित किया गया है. साथ ही मत्स्य विभाग के निदेशक नूरस्सवर रहमानी भी निलंबित किए गए हैं. निदेशक मत्स्य नूरस्सवर रहमानी पर कई गंभीर आरोप लगे थे.

Top Deals Inside

केंद्र सरकार की योजना में 'घपला', 4 अफसर तो नपे ही निदेशक को भी किया सस्पेंडZoom

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में मिली गड़बड़ी. (सांकेतिक तस्वीर)

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई हुई है. मत्स्य विभाग के 4 अधिकारी निलंबित किए गए हैं. सभी निलंबित 4 अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किया गया है. लाभार्थियों को अनुदान देने और योजनाओं के संचालन में लापरवाही पर कार्रवाई की गई है. साल 2020-21, 22 और 2023 की योजनाओं की जांच में अनियमितताएं मिली हैं. कई लाभार्थियों का समय पर न तो भुगतान हुआ और न ही सत्यापन कराया गया.

इन अधिकारियों को किया गया निलंबित
निलंबित अधिकारियों में ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक राजेंद्र कुमार, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक/तत्कालीन मत्स्य निरीक्षक आकाश दीप सिंह, मत्स्य निरीक्षक/तत्कालीन मत्स्य विकास अधिकारी शुभित आलम, CEO अम्बेडकर नगर/ तत्कालीन CEO मत्स्य पालक अभिकरण वाराणसी श्वेता सिंह का नाम शामिल है.

सीएम योगी के निर्देश पर लिया गया एक्शन
बता दें कि भ्रष्टाचार के मामले में यह कार्रवाई CM योगी के निर्देश पर की गई है. मत्स्य विभाग के निदेशक नूरस्सवर रहमानी भी निलंबित किए गए हैं. निदेशक मत्स्य नूरस्सवर रहमानी पर कई गंभीर आरोप लगे थे. शासन की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही मिलने पर कड़ी कार्रवाई हुई है. इसके बाद DG मत्स्य को मत्स्य निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. मछली पालन के ठेकों और सरकारी जमीन के संरक्षण में लापरवाही का आरोप लगा है. सोनभद्र के विभागीय जलाशय में मत्स्य ठेके की स्वीकृति में नियमों की अनदेखी का आरोप लगा है.

क्या-क्या लगाए गए आरोप
DG मत्स्य की अनुमति के बिना प्रयागराज- बहराइच के जलाशयों के ठेके जारी करने का भी आरोप लगा है. चिनहट, लखनऊ में विभागीय जमीन को लेकर भी निदेशक पर कार्रवाई न करने का आरोप है. PM मत्स्य संपदा योजना की परियोजनाओं में भी लापरवाही के आरोप हैं. लाभार्थियों को समय पर भुगतान न करने और योजनाओं में लापरवाही का आरोप था. निलंबित मत्स्य निदेशक नूरस्सवर रहमानी को मंडलायुक्त, सहारनपुर के कार्यालय से अटैच किया गया है. निलंबन के दौरान बिना सक्षम अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे नूरस्सवर रहमानी.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *