कैटरीना ब्रांड के 48 देसी पव्वे लेकर निकला था धंधा चमकाने, तभी पहुंच गई पुलिस; फिर…
Last Updated:
Gautam Buddha Nagar News: अभियुक्त संजय कुमार के खिलाफ थाना सेक्टर-113 में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है. फिलहाल पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इस…और पढ़ें
गौतमबुद्ध नगर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाईइसी क्रम में 13 अगस्त 2025 को आबकारी विभाग और थाना सेक्टर-113 पुलिस की संयुक्त टीम ने शरमाना चाट/कब्रिस्तान के पास छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 48 पव्वे देशी मसाला शराब (ब्रांड केटरीना) बरामद की जो उत्तर प्रदेश में बिक्री हेतु अनुमन्य थी, लेकिन अभियुक्त इसे अवैध तरीके से बेच रहा था. पुलिस ने मौके से अभियुक्त संजय कुमार पुत्र बबलू सरकार को गिरफ्तार कर लिया.
अभियुक्त संजय कुमार के खिलाफ थाना सेक्टर-113 में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है. फिलहाल पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इस शराब को कहां से लाया और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है.
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अवैध शराब बेचने या परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे. साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध शराब की बिक्री की जानकारी तुरंत पुलिस या आबकारी विभाग को दें.

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन…और पढ़ें
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन… और पढ़ें