कैसे फंसा मुख्तार का छोटा बेटा? पहली बार बाबा की पुलिस ने पकड़ा, अब बचना हुआ मुश्किल?
Last Updated:
Mukhtar Ansari Son Arrest: मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि उमर ने अपनी मां का फर्जी हस्ताक्षर किया था.
हाइलाइट्स
- मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार.
- छोटे बेटे उमर अंसारी पर गंभीर आरोप.
- लखनऊ से पुलिस ने किया गिरफ्तार.
उमर पर आरोप है कि अपनी मां अफशां अंसारी का फर्जी हस्तारक्षर कर गाजीपुर की जिला अदालत में याचिका दायर किया था. बता दें कि अफशां अंसारी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी है और 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है.
पुलिस के मुताबिक उनर ने पिता के नाम की कुर्क की गई संपत्ति को छुड़ाने के लिए न्यायालय में दाखिल याचिका में अपनी मां अफशां अंसारी का हस्ताक्षर किया है. इसी मामले में गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने में उमर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. मामला संज्ञान में आने के बाद उसके खिलाफ मोहम्मदाबाद थाने में धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें