‘कोई और लड़की’ सास संग भागे दामाद ने सुनाई पहली गर्लफ्रेंड की लव स्टोरी, बोला – ‘हम साथ भागे थे मगर…’
अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दामाद संग भागी सास अनीता उर्फ सपना उर्फ अनीता देवी पुलिस की गिरफ्त में है. अनीता प्रेमी राहुल के साथ बुधवार को कार से खुद ही दादों थाने पहुंची. दादों थाना पुलिस दोनों को लेकर मडरीक पुलिस स्टेशन पहुंची. दोनों छह अप्रैल से फरार हुए थे. दोनों को पुलिस ने कई राज्यों में तलाशा. अनीता ने पति पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया और राहुल के साथ जीवन बिताने की इच्छा जताई. दामाद राहुल ने पुलिस के सामने अपनी पहली गर्लफ्रेंड की प्रेम कहानी सुनाई.
राहुल ने घटना को याद करते हुए बताया, ‘मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जब भागा था तो एक ही दिन में वापस आ गया था. हम दोनों एक भी दिन साथ नहीं रहे थे. पंचायत बुलाई गई थी. पंचायत में ही मामला रफा-दफा हो गया था. मेरी जिंदगी में कोई और लड़की नहीं आई. मेरा रिश्ता शिवानी से तय हुआ. 16 अप्रैल को बारात जानी थी. होने वाली सास अपना देवी से फोन पर बातें होती थीं. मेरी सास रोज अपनी प्रताड़ना के बारे में बताती थी.’
‘अब तो दिल में’ दुल्हन बनकर दामाद संग लौटी सास, पति के खोले राज, बोली – ‘वो आदमी अभी तक..’
दामाद राहुल ने बताया, ‘मेरी सास ने ही मुझे बताया कि शिवानी हम दोनों पर शक करती है. उल्टा सीधा बोलती है. इनके पति जितेंद्र ने झूठे इल्जाम लगाए. मेरे और अनीता के बीच अवैध संबंध के आरोप लगाए. पति और बेटी की प्रताड़ना से तंग आ गई थी. मैंने तो बस साथ देने का फैसला किया. मैं तो शेरवानी खरीदने के लिए उत्तराखंड जा रहा था. अचानक सास का फोन आया और बस स्टैंड पर मिलने की जिद की.’ राहुल ने कहा कि मैं सास से शादी करने को तैयार हूं लेकिन इनकी मर्जी होनी चाहिए. सास पर मेरी नीयत खराब नहीं हुई. बस मैंने इनका साथ दिया.
‘राहुल मेरे दर्द को’ सास ने बताई दामाद संग भागने की असल वजह, पुलिस से बोली – ‘मैं बेटी के…’
इधर, अनीता उर्फ सपना उर्फ अपना देवी ने पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे किए. अनीता ने कहा, ‘जब दोनों तरह के परिवारवाले आएंगे तब बात होगी. अब तो मैं दामाद के साथ शादी करके रहूंगी. राहुल के साथ मैं भागी थी, तो उसी के आगे भी रहूंगी. पति अपना बच्चों के साथ रहेगा.’
ये है राजस्थान का करोड़पति गांव, करोड़ों रुपये टैक्स भरते हैं लोग, हर घर आलीशान, ऐसे होती है कमाई
यह पूछे जाने पर कि दामाद संग भागने का कारण क्या रहा, अनीता ने मुंहफट जवाब देते हुए कहा, ‘बस ऐसे ही चली गई. बेटी की शादी थी तो क्या करूं. चले गए तो चले गए. टेंशन में चली गई थी. जब हमें पता लगा कि अलीगढ़ की पुलिस पीछा कर रही है तो वापस आ गए. बचकर जाएंगे कहां? इसलिए फिर आ गए.’
थाना छोड़कर भाग निकले पुलिसकर्मी, नहीं जुटा पाए अंदर जाने की हिम्मत, आखिर ऐसा क्या हुआ?
जैसा कि कहना है कि आपके पति शराब पीकर मारपीट करते थे, क्या यह सही है? इसके जवाब में अनीता ने कहा ‘ये सच है. मैं घर से एक मोबाइल और सिर्फ 200 रुपये लेकर गई थी.’
सवाल : जब तक तलाक न्हीं हुआ, तब तक दामाद राहुल के साथ कैसे रहोगी?
अनीता : बस ऐसे ही रहेंगे.
सवाल : लेकिन ऐसे रहना तो गैरकानूनी होगा.
अनीता : शादी तो जरूर करेंगे.
सवाल : जब तक आपका जितेंद्र कुमार से कानूनन तलाक नहीं होगा, तब तक राहुल से शादी तो हो ही नहीं सकती.
अनीता : बस राहुल के साथ रहना है. जिसके साथ मन है, उसी के साथ रहूंगी. आगे कुछ नहीं जानती.