कौन था कुख्यात भानु प्रताप सिंह? जिसे यूपी STF ने एनकाउंटर में मार गिराया

0
कौन था कुख्यात भानु प्रताप सिंह? जिसे यूपी STF ने एनकाउंटर में मार गिराया


Last Updated:

Bhanu Pratap Singh Encounter News: कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया. भानु प्रताप सिंह पर कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और डकैती सहित कुल 40 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. भानु प्रताप सिंह को पुलिस लंबे समय से ढूंढ रही थी.

Zoom

यूपी एसटीएफ ने भानु प्रताप सिंह नाम के बदमाश को एनकाउंटर में मार गिराया.

अयोध्याः यूपी एसटीएफ ने सूबे के कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू यादव को एनकाउंटर में मार गिराया है. इसकी जानकारी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने खुद दी है. भानु प्रताप सिंह पर कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और डकैती सहित 40 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था. भानु प्रताप सिंह की गिरफ्तारी के लिए आजमगढ़, अंबेडकरनगर और गोरखपुर पुलिस द्वारा कुल 1.65 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. बताया जा रहा है कि यह एनकाउंटर अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात को हुआ है.

STF ने जिले की पुलिस को दी एनकाउंटर की सूचना
पुलिस के मुताबिक रविवार की रात करीब 11 बजे एसटीएफ के निरीक्षक जेपी राय ने महाराजगंज पुलिस को एमी घाट के पास बदमाशों से मुठभेड़ होने की सूचना देते हुए मदद मांगी. सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. वहां जानकारी मिली की मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों की एसटीएफ टीम से मुठभेड़ हो गई थी. मुठभेड़ के दौरान भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू को गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हालांकि उसका दूसरा साथी मौके से भाग निकला. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

भानु प्रताप को खुद अस्पताल ले गई STF की टीम
घायल भानु प्रताप सिंह को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई. हालांकि तुरंत एंबुलेंस नहीं मिलने पर खुद एसटीएफ की टीम उसे अस्पताल लेकर गई. जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया. मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान भानु प्रताप सिंह की मौत हो गई.

कौन था भानु प्रताप सिंह, जिसे मार गिराया
पुलिस ने बताया कि भानु प्रताप सिंह उर्फ बब्लू गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के विखानपुर गांव का रहने वाला था. वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था. भानु प्रताप के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और अन्य गंभीर अपराधों समेत लगभग 40 मुकदमे अलग-अलग जिलों में दर्ज बताए गए हैं. पुलिस भानु प्रताप सिंह को हार्डकोर अपराधी मानती थी और उसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी. एडीजी वाराणसी जोन पियूष मोर्डिया ने भानु प्रताप सिंह पर 1लाख, डीआईजी अयोध्या सोमेन बर्मा ने 50 हज़ार और अयोध्या के एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने 15 हज़ार रुपए का ईनाम घोषित किया था.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *