कौन है औरेया के बाबू गिरी? जो 14 वीं बार साइकिल से पहुंचे अमरनाथ

0
कौन है औरेया के बाबू गिरी? जो 14 वीं बार साइकिल से पहुंचे अमरनाथ


Last Updated:

Amarnath Yatra: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के रहने वाले 54 साल के बाबू गिरि एक बार फिर अपनी आस्था की मिसाल बन गए हैं. उन्होंने इस साल लगातार 14वीं बार साइकिल से 1500 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर बाबा बर्फानी के दर्शन किए. अब अमरनाथ से लौटने के बजाय वह साइकिल से ही केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री धाम की यात्रा पर निकल पड़े हैं.

Zoom

बाबू गिरि की तस्वीर.

औरैया: कहते हैं कि सच्ची श्रद्धा के आगे न उम्र मायने रखती है और न ही रास्ते की मुश्किलें. उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के रहने वाले 54 साल के बाबू गिरि इसकी मिसाल हैं. पिछले 13 साल से वह हर साल साइकिल से अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं. इस बार भी उन्होंने 1500 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर लगातार 14वीं बार बाबा बर्फानी के दर्शन किए.

औरैया के जाला गांव के रहने वाले बाबू गिरि ने 21 जून को अपने घर से साइकिल यात्रा शुरू की. कई राज्यों से गुजरते हुए 24 दिन बाद वह जम्मू-कश्मीर पहुंचे और बाबा बर्फानी के दर्शन किए. बाबू गिरि कहते हैं कि यह उनकी लगातार 14वीं अमरनाथ यात्रा है और वह हर साल इसी तरह साइकिल से ही आते हैं.

रास्ते में लोग ही बन जाते हैं सहारा
बाबू गिरि बताते हैं कि इतने लंबे सफर में उन्हें कभी बड़ी परेशानी नहीं हुई. जहां रात होती है, वहीं कोई न कोई मदद के लिए मिल जाता है. कभी भंडारे में खाना मिल जाता है, तो कभी कोई होटल वाला या श्रद्धालु रात में रुकने की जगह दे देता है. उन्होंने कहा कि भोले बाबा की कृपा से आज तक मुझे खाने-पीने या रहने की कोई दिक्कत नहीं हुई. लोग अपने आप मदद कर देते हैं.

भगवान से अपने लिए कुछ नहीं मांगते
जब उनसे पूछा गया कि वह बाबा बर्फानी से क्या मांगते हैं, तो उनका जवाब भी दिल जीत लेने वाला था. बाबू गिरि कहते हैं कि मैं अपने लिए कुछ नहीं मांगता. बस यही प्रार्थना करता हूं कि सबकी मनोकामनाएं पूरी हों.

अब केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री की बारी
अमरनाथ यात्रा पूरी करने के बाद बाबू गिरि घर नहीं लौटेंगे. अब वह साइकिल से ही उत्तराखंड के केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री धाम जाएंगे. उनकी पूरी यात्रा करीब तीन महीने की होगी.

13 साल में बदली यात्रा की तस्वीर
बाबू गिरि बताते हैं कि जब उन्होंने पहली बार अमरनाथ यात्रा शुरू की थी, तब रास्ते इतने अच्छे नहीं थे. सुविधाएं भी कम थीं. लेकिन अब सड़कें बेहतर हो गई हैं, साफ-सफाई बढ़ी है और श्रद्धालुओं के लिए इंतजाम पहले से काफी अच्छे हो गए हैं.

अगले साल फिर साइकिल से आएंगे
बाबू गिरि कहते हैं कि इस बार भी बाबा बर्फानी के दर्शन हो गए. अगले साल फिर इसी साइकिल से दर्शन करने आऊंगा. बता दें कि 3 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा लगातार जारी है. अब तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं और हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटी पहुंच रहे हैं.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *